LATEST NEWS

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

जय शाह का 'हंटर': आईसीसी ने ठुकराई बांग्लादेश की मांग, भारत में ही खेलने होंगे वर्ल्ड कप मैच वरना होंगे टूर्नामेंट से बाहर

आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की टी-20 वर्ल्ड कप वेन्यू बदलने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। सुरक्षा का हवाला देकर भारत में खेलने से मना करने वाले बांग्लादेश को आईसीसी ने दो टूक चेतावनी दी है—"भारत आओ, वरना बाहर हो जाओ

जय शाह का 'हंटर': आईसीसी ने ठुकराई बांग्लादेश की मांग, भारत

N4N Desk -: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को बड़ा झटका देते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू बदलने की उनकी जिद को खारिज कर दिया है। मंगलवार को मुंबई में आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और अधिकारियों की बैठक के बाद यह साफ कर दिया गया कि बांग्लादेश को अपने सभी निर्धारित मैच भारत में ही खेलने होंगे। अगर बांग्लादेश की टीम भारत आने से इनकार करती है, तो उसे अपने अंक गंवाने पड़ेंगे (Forfeit points)।

'मुस्तफिजुर विवाद' से सुलगी थी आग

इस पूरे विवाद की जड़ आईपीएल (IPL) 2026 का मिनी ऑक्शन है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा और हत्याओं के विरोध में भारत में मुस्तफिजुर का कड़ा विरोध शुरू हो गया। नतीजतन, बीसीसीआई के निर्देश पर 3 जनवरी को केकेआर ने उन्हें रिलीज कर दिया। इस फैसले से तिलमिलाई बांग्लादेश सरकार और बीसीबी ने इसे सुरक्षा का मुद्दा बनाकर वर्ल्ड कप के बहिष्कार की धमकी दे डाली।

आईसीसी की दो टूक: 'सिक्योरिटी का बहाना नहीं चलेगा'

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, बीसीबी ने श्रीलंका में मैच शिफ्ट करने की अपील की थी। हालांकि, आईसीसी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के कोई ठोस कारण नहीं हैं और वेन्यू में कोई बदलाव संभव नहीं है। आईसीसी का यह सख्त संदेश सीधा है:

  • मैच लोकेशन: बांग्लादेश के ग्रुप मैच कोलकाता (ईडन गार्डन्स) और मुंबई (वानखेड़े) में ही होंगे।
  • कड़ी कार्रवाई: न आने की स्थिति में प्रतिद्वंद्वी टीम को वॉकओवर दे दिया जाएगा।
  • प्रसारण बैन: बांग्लादेश ने खुन्नस में आकर अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर भी रोक लगा दी है।

7 फरवरी से शुरू होगा महाकुंभ

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। बांग्लादेश को अपना पहला मैच 7 फरवरी को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है। अब गेंद बांग्लादेश के पाले में है—या तो वे राजनीति छोड़कर क्रिकेट के मैदान पर उतरें, या वर्ल्ड कप से बाहर होने का अपमान सहें।

NSIT
Nsmch