LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

ICC ODI RANKING - एकदिवसीय क्रिकेट के नंबर वन बैटर बने शुभमन गिल, इंग्लैंड के खिलाफ शानदार फॉर्म का मिला फायदा

ICC ODI RANKING - इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में दिखे शुभमन गिल अब वनडे क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज बन गए है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। अब चैंपियंस ट्रॉफी में सभी की नजरें उन पर होगी।

ICC ODI RANKING - एकदिवसीय क्रिकेट के नंबर वन बैटर बने शुभमन

N4N DESK   - चैंपिंयस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज भारत ने 3-0 से जीत लिया है। सीरीज की खास बात रही कि भारत के सारे बल्लेबाज अच्छे फार्म में नजर आए। फिर चाहे कप्तान रोहित शर्मा हो या विराट कोहली, श्रेयस अय्यर या शुभमन गिल। जिन्हें इस सीरीज से बड़ा फायदा मिला है। तीन मैचों में दो हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी के कारण गिल के वनडे रैकिंग में बड़ा बदलाव किया है। शुभमन गिल वनडे रैंकिंग्स में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। 

देखा जाए तो गिल के लिए यह सीरीज कई मायने में खास रही। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोट के कारण कई मैचों से बाहर रहे गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से अपनी वापसी की थी। सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट में उनका फॉर्म खास नजर नहीं आया था। ऐसे में चैपिंयंस ट्रॉफी से पूर्व गिल ने तीनों मैच में शानदार वापसी की। जिससे वनडे का नंबर एक बल्लेबाज बनने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Ranking) अब भी तीसरे स्थान पर विराजमान हैं.

पांच अंकों का मिला फायदा

भारत-इंग्लैंड तीसरे वनडे मैच से पूर्व बाबर आजम के 786 रेटिंग प्वाइंट्स थे, वहीं शुभमन गिल के 781 प्वाइंट्स थे. बुधवार को भारत-इंग्लैंड के साथ-साथ ट्राई सीरीज में पाकिस्तान बनाम दक्षिण (PAK vs SA) मैच भी खेला गया. एक तरफ गिल ने 112 रन बनाए, मगर बाबर आजम केवल 23 रन बनाकर आउट हो गए. बाबर आजम के सस्ते में आउट होने से भी गिल को रैंकिंग में फायदा मिला है.

शीर्ष दस में चार भारतीयों का कब्जा

एकदिवसीय मैचों में भारत के दबदबे का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि एक तरफ शुभमन गिल अब दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं. कप्तान रोहित शर्मा तीसरे और विराट कोहली छठे स्थान पर कायम हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में श्रेयस अय्यर ने 60.33 के औसत से 183 रन बनाए हैं. इस बढ़िया प्रदर्शन के कारण ही उन्हें रैंकिंग में फायदा मिला है.

NSIT
Nsmch

दुनिया की नंबर वन टीम है भारत

बता दें कि भारतीय टीम पहले ही वनडे में दुनिया की नंबर-वन टीम है और इंग्लैंड को हराने के बाद उसका दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया से अंतर बढ़ सकता है.