LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

पाकिस्तान पर मंडराया टू्र्नामेंट से बाहर होने के खतरा! न्यूजीलैंड के हाथों में मिली 60 रनों की शिकस्त, जानें मैच का लेखा-जोखा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से हराया। पाक टीम 260 रन पर सिमटी, जिससे उनकी फाइनल की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। जानें पूरी खबर।

पाकिस्तान पर मंडराया टू्र्नामेंट से बाहर होने के खतरा! न्यूज
PAKISTAN VS NEW ZEALAND- फोटो : SOCIAL MEDIA

PAKISTAN VS NEW ZEALAND: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने मेजबान पाकिस्तान को 60 रनों से हराकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 320 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 260 रनों पर सिमट गई, जिससे फाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

विल यंग और टॉम लाथम की शानदार बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत में डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन और डेरिल मिचेल जल्दी पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद विल यंग और टॉम लाथम ने पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। विल यंग ने 107 रनों की पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया, जबकि टॉम लाथम ने 118 रनों की नाबाद पारी में 10 चौके और 3 छक्के जड़े। ग्लेन फिलिप्स ने भी 39 गेंदों पर 69 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिससे न्यूजीलैंड 320 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंच गया।

Diarch GO

पाकिस्तान की कमजोर बल्लेबाजी

पाकिस्तान की बल्लेबाजी की शुरुआत निराशाजनक रही। कप्तान मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील सस्ते में पवेलियन लौट गए। बाबर आजम ने 64 रनों की पारी खेलकर कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। सलमान आगा ने 42 रन बनाए और फखर जमान ने 24 रन जोड़े, लेकिन वे टीम को जीत की ओर नहीं ले जा सके।

खुशदिल शाह की संघर्षपूर्ण पारी

सातवें क्रम पर आए खुशदिल शाह ने 49 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली और पाकिस्तान की उम्मीदों को जिंदा रखा। लेकिन दबाव के कारण उन्हें बड़े शॉट खेलने पड़े, जिससे वे अपना विकेट गंवा बैठे। पाकिस्तान की पूरी टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 43.4 ओवर में 260 रनों पर सिमट गई।

NSIT
Nsmch

फाइनल में जाने की उम्मीदों को झटका

इस हार के बाद पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अब पाकिस्तान के लिए आने वाले मैचों में भारत और बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करना बेहद जरूरी होगा।