LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 217 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम बिखर गई। जानिए मैच का पूरा हाल और प्रमुख खिलाड़ी प्रदर्शन।

GT vs RR IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को रनों से हरा दिया है।

IPL 2025 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से
GT vs RR IPL- फोटो : social media

GT vs RR IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हरा दिया है। पहले पारी में बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने शानदारी 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। संजु सैमसने की टीम ने शुरुआती 6 ओवर में ही 3 विकेट गंवा दी। इसके जवाब में पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई और पूरी टीम महज 159 रनों पर 19.2 ओवर में सिमट गई। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 24 रन देकर शानदारी 3 विकेट झटकने में कामयाब हुआ। राशिद खान ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिया।

गुजरात टाइटंस  के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ अपनाया। सलामी बल्लेबाज़ों ने पहले 6 ओवर में ही 70+ रन जोड़ दिए। मध्यक्रम में राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने अंतिम ओवरों में 14 बॉल पर 34 रन बना कर स्कोर को 217 तक पहुंचाया गया। 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। यशस्वी जायसवाल (6 रन) और नितीश राणा (1 रन) सिर्फ 12 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इससे टीम की रीढ़ शुरू में ही टूट गई। संजू सैमसन और रियान पराग ने जरूर कुछ हद तक पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 14 गेंदों में 26 रन बनाकर पराग भी चलते बने।

जहां पूरी टीम दबाव में बिखर गई, वहीं शिमरोन हेटमायर ने 32 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेलकर राजस्थान की उम्मीदों को कुछ समय के लिए ज़िंदा रखा।लेकिन जब टीम को कप्तान से उम्मीद थी, तभी संजू सैमसन 41 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद राजस्थान की कमजोर मिडिल और लोअर ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ढह गई।