LATEST NEWS

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

James Anderson On Sachin-Kohli: इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने किया चौंकाने वाला खुलासा! बताया सचिन से ज्याद इस बल्लेबाज को बॉलिंग करने में लगता था डर

James Anderson On Sachin-Kohli: इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बताया कि उन्हें सचिन तेंदुलकर से ज्यादा विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करना कठिन लगा।

James Anderson On Sachin-Kohli
जेम्स एंडरसन का खुलासा- फोटो : social media

James Anderson On Sachin-Kohli: क्रिकेट जगत में हमेशा यह बहस चलती रही है कि सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में से बेहतर बल्लेबाज कौन हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने दौर में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई है और भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। लेकिन इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इस तुलना में एक दिलचस्प मोड़ ला दिया है।हाल ही में TalkSport पॉडकास्ट में एंडरसन ने खुलासा किया कि सचिन महान बल्लेबाज थे, लेकिन मुझे विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करना ज्यादा चुनौतीपूर्ण लगा।

आंकड़े क्या कहते हैं? एंडरसन बनाम विराट और सचिन

टेस्ट क्रिकेट में जेम्स एंडरसन की तुलना इन दोनों दिग्गजों से इस प्रकार है सचिन तेंदुलकर को 9 बार आउट किया और विराट कोहली को 7 बार आउट किया

विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन

2014 के इंग्लैंड दौरे पर विराट ने 10 पारियां सिर्फ 134 रन बनाए थे। वहीं  2018 इंग्लैंड के दौरे पर 10 पारियां, 593 रन, 2 शतक, 3 फिफ्टी बनाए थे।एंडरसन ने बताया कि 2014 में विराट की कमजोरी ऑफ-स्टंप के बाहर गेंदों के प्रति झुकाव था, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। लेकिन 2018 में कोहली पूरी तरह बदल चुके थे। एंडरसन ने कहा कि वो पहले से बिल्कुल अलग बल्लेबाज थे। मैंने उन्हें 2018 में एक बार भी आउट नहीं किया। यह बदलाव विराट की तकनीकी मजबूती और मानसिक दृढ़ता को दर्शाता है।

विराट कोहली का टेस्ट रिटायरमेंट और एंडरसन की प्रतिक्रिया

विराट कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 28 टेस्ट खेले, जिनमें उन्होंने 1,991 रन बनाए और उनका औसत रहा 42.36। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 9 अर्धशतक बनाए।एंडरसन ने कोहली के रिटायरमेंट के बाद उन्हें ‘असाधारण और चुनौतीपूर्ण बल्लेबाज’ बताया। उन्होंने यह भी कहा कि विराट ने हर बार खुद को अपग्रेड किया और यही उन्हें महान बनाता है।

NSIT
Nsmch