LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की करोड़ों की संपत्ति को ईडी ने किया अटैच, इस मामले में की गई कार्रवाई

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी करोड़ों की संपत्ति अटैच की है।

क्रिकेटर सुरेश  रैना और शिखर धवन की करोड़ों की संपत्ति को ईड

N4N Desk - भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने  बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने दोनों क्रिकेटरों के ₹ 11.14 करोड़ की संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच कर दिया है। 

अटैच की गई संपत्तियों में सुरेश रैना के नाम पर ₹6.64 करोड़ के म्यूचुअल फंड निवेश और शिखर धवन के नाम पर ₹4.5 करोड़ की एक अचल संपत्ति शामिल है।

Diarch GO

क्या है मामला?

यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA), 2002 के तहत की गई है. ईडी की जांच कई राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है, जो गैरकानूनी ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़ी है। जांच में सामने आया है कि 1xBet और उसके ‘सुरोगेट ब्रांड’- 1xBat, 1xBat Sporting Lines- भारत में बिना किसी अनुमति के ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए का प्रचार कर रहे थे।

विदेश   रास्ते से क्रिकेटरों को हुआ भुगतान

ईडी के मुताबिक, रैना और धवन ने विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर इन प्लेटफॉर्म्स का प्रचार किया और इसके बदले उन्हें विदेशी रास्तों से भुगतान किया गया। ये पैसे गैरकानूनी सट्टेबाजी से कमाए गए थे, जिनकी असली पहचान छिपाने के लिए जटिल लेनदेन किए गए।

NSIT
Nsmch

ED की कार्रवाई

ईडी ने इस केस में चार पेमेंट गेटवे पर छापेमारी की है और 60 से ज़्यादा बैंक अकाउंट्स को फ्रीज़ किया है. अब तक 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम फ्रीज की जा चुकी है. ईडी ने आम लोगों को आगाह किया है कि वे किसी भी तरह के ऑनलाइन सट्टेबाजी या जुए के प्रचार या निवेश से दूर रहें