LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Death threats -- क्रिकेटर रिंकु सिंह को डी-कंपनी से मिली धमकी, फिरौती में मांगे इतने करोड़ रुपए

Death threats - भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकु सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली है। रिंकु सिंह से फिरौती की डिमांड की गई है।

Death threats -- क्रिकेटर रिंकु सिंह को डी-कंपनी से मिली धमक

N4N desk - एशिया कप में विनिंग रन बनाने वाले क्रिकेटर रिंकु सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली है। मुंबई क्राइम ब्रांच में यह खुलासा  हुआ है। जहां जांच के दौरान आरोपी ने खुद को डी-कंपनी का सदस्य बताते हुए रिंकू सिंह से 5 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की बात कबूल  की। 

इमेल के जरिए दी धमकी

जांच में यह भी सामने आया कि, धमकी सीधे रिंकू को नहीं दी गई, बल्कि उनके इवेंट मैनेजर को ईमेल के जरिए डराया गया। आरोपी ने कहा कि, अगर रकम नहीं दी गई तो रिंकू की जान को खतरा होगा।

Diarch GO

धमकी के पीछे की कहानी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने रिंकू सिंह और उनके मैनेजर को तीन बार धमकी भरे मैसेज भेजे। धमकी में उन्होंने डी-कंपनी का नाम लिया और रकम न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी। यह मामले अप्रैल 2025 में सामने आए, जब आरोपी ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को भी धमकी दी थी। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि, आरोपी ने रिंकू सिंह से भी फिरौती की मांग की।

दोनों आरोपियों की पुलिस ने की  पहचान

धमकी देने वाले आरोपी की पहचान मोहम्मद दिलशाद नौशाद और मोहम्मद नवीद के रूप में हुई है। दोनों को वेस्टइंडीज और त्रिनिदाद-टोबैगो से इंटरपोल के माध्यम से भारत प्रत्यर्पित किया गया। मुंबई पुलिस ने बताया कि, आरोपी पेशेवर साइबर तकनीक के जानकार हैं और उन्होंने विदेश से ईमेल भेजकर भारत में कानून व्यवस्था को चुनौती दी। 

NSIT
Nsmch

फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि, क्या इनके पीछे कोई संगठित गिरोह है।

रिंकू सिंह की क्रिकेट उपलब्धियां

उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज रिंकू सिंह हाल ही में एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत के लिए विजयी रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। टूर्नामेंट में उनका केवल फाइनल मैच में खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने निर्णायक चौका लगाया। उनकी इस उपलब्धि के बाद उन्हें प्रमोशनल टीम और मीडिया में बढ़ती पहचान मिली, जिससे उन्हें अंडरवर्ल्ड द्वारा निशाना बनाया गया।