LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Cricket return in Olympic -128 साल का इंतजार हुआ खत्म, ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी को मिली मंजूरी, जानें कितनी टीमें लेंगी हिस्सा

Cricket return in Olympic - 128 साल बाद ओलंपिक में फिर से क्रिकेट की वापसी हो गई है। 2028 में लांस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की घोषणा हो गई है। आयोजकों में पुरुषों के साथ महिलाओं के बीच भी मेडल के लिए मैच कराए जाएंगे।

Cricket return in Olympic  -128 साल का इंतजार हुआ खत्म, ओलंप

Patna - ओलंपिक में क्रिकेट की 128 साल बाद वापसी हो गई है। आयोजकों ने अधिकारिक रुप से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने को लेकर घोषणा कर दी है। साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि ओलंपिक में क्रिकेट में कितनी टीमें हिस्सा लेगी। बता दें कि इस बार ओलंपिक का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिलिस में होना है। 

क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने को लेकर शामिल होनेवाली टीमों का भी निर्धारण कर दिया गया है। ओलंपिक में महिला और पुरुष दोनों वर्ग में क्रिकेट को शामिल किया गया है। जिसमें कुल छह-छह टीमें हिस्सा लेगी। मैच टी20 प्रारूप में खेले जाएंगे। छह टीमें स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के लिए टक्कर लेती दिखेंगी।

Diarch GO

इतना ही नहीं आयोजकों ने एक टीम में अधिकतम खिलाड़ियों की संख्या भी तय की है। आयोजकों ने कहा है कि एक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे। पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में अधिकतम 90 खिलाड़ियों का कोटा तय किया गया है। यानी छह टीमों को मिलाकर अधिकतम 90 खिलाड़ी होंगे। 

छह टीमों में अमेरिका का स्थान पक्का

फिलहाल, छह टीमों में मेजबान होने के कारण एक टीम अमेरिका की होगी। वहीं पांच टीम कौन सी होगी,यह स्पष्ट नहीं है। 2028 ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया के बारे में अब तक नहीं बताया गया है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के फिलहाल 12 नियमित और 94 सहयोगी सदस्य हैं। नियमित सदस्यों में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें हैं। माना जा रहा है कि इन टीमों को क्वालिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

NSIT
Nsmch

1900 में पेरिस ओलंपिक में हुआ था क्रिकेट को मौका

पिछली बार क्रिकेट साल 1900 में पेरिस ओलंपिक का हिस्सा रहा था। तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच दो दिवसीय मुकाबला खेला गया था। अब इसे अनाधिकारिक टेस्ट के रूप में गिना जाता है। हालांकि, लॉस एंजिलिस ओलंपिक में छह टीमें टी20 प्रारूप में खेलती दिखेंगी। 

क्रिकेट के अलावा इन खेलों को भी किया शामिल

क्रिकेट उन पांच नए खेलों में शामिल है, जिन्हें लॉस एंजिलिस ओलंपिक में जगह दी गई है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने इन पांच खेलों के लॉस एंजिलिस ओलंपिक में शामिल किए जाने की पुष्टि साल 2023 में की थी। क्रिकेट के अलावा इनमें बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रॉस और स्क्वॉश शामिल हैं।