LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Cricket in Olympics 2028: 128 साल बाद खेलों के महाकुंभ ओलंपिक 2028 में होगी क्रिकेट की वापसी! जानें कैसे होंगे मैच , भारत के क्वालिफाई होने के क्या है चासेंस

Cricket in Olympics 2028: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट 128 साल बाद वापसी कर रहा है। जानिए टी20 फॉर्मेट में मैचों की तारीखें, संभावित टीमें और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि।

Cricket in Olympics 2028
लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी- फोटो : social media

Cricket in Olympics 2028: क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह खबर किसी त्योहार से कम नहीं है। लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट 128 साल बाद वापसी करने जा रहा है।यह पहली बार होगा जब क्रिकेट को ओलंपिक में टी20 फॉर्मेट में शामिल किया गया है। इससे पहले, क्रिकेट केवल साल 1900 के पेरिस ओलंपिक्स में खेला गया था, जहां ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस को हराकर गोल्ड मेडल जीता था।

ओलंपिक्स में क्रिकेट की वापसी से यह खेल वैश्विक स्तर पर और अधिक लोकप्रियता हासिल करेगा।LA ओलंपिक्स की आयोजन समिति ने क्रिकेट मैचों के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। सभी मैच लॉस एंजेलिस से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित पॉमोन फेयरप्लेक्स में खेले जाएंगे।

Diarch GO

मुख्य तिथियां:

मैचों की शुरुआत: 12 जुलाई 2028

मैच समाप्ति: 19 जुलाई 2028

विमेंस मेडल मैच: 20 जुलाई 2028

मेंस मेडल मैच: 29 जुलाई 2028

सभी मैच टी20 फॉर्मेट में होंगे, जिससे खेल का रोमांच और तेज हो जाएगा।

6 मेंस और 6 विमेंस टीमें: भारत खेलेगा या नहीं?

ओलंपिक 2028 में कुल 6 पुरुष और 6 महिला टीमें हिस्सा लेंगी।

टीम चयन प्रक्रिया

हर टीम में 15 खिलाड़ी हो सकते हैं।टीमें किस आधार पर चुनी जाएंगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।संभावना है कि टीम रैंकिंग्स के आधार पर चयन किया जाएगा।क्वालिफिकेशन प्रक्रिया पर फैसला सिंगापुर में 17-20 जुलाई 2025 के बीच होने वाली ICC वार्षिक कॉन्फ्रेंस में लिया जाएगा।

भारत की स्थिति

भारत के टी20 रैंकिंग्स को देखते हुए संभावना है कि भारतीय टीम सीधे क्वालीफाई कर सकती है। लेकिन अगर क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट होता है तो भारत को भी उसमें हिस्सा लेना पड़ सकता है।

NSIT
Nsmch

क्वालिफिकेशन प्रक्रिया: रैंकिंग्स या क्वालीफाइंग टूर्नामेंट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो विकल्प चर्चा में हैं:

रैंकिंग्स आधारित चयन:

शीर्ष 6 रैंकिंग वाली टीमों को सीधा स्थान मिल सकता है।

क्वालिफाइंग टूर्नामेंट:

कुछ एसोसिएट देशों को भी मौका मिल सकता है।

इससे क्रिकेट के वैश्विक विस्तार को बढ़ावा मिलेगा।

ICC की वार्षिक बैठक के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

क्रिकेट का ओलंपिक इतिहास: 1900 से 2028 तक का सफर

क्रिकेट का ओलंपिक इतिहास बेहद सीमित लेकिन ऐतिहासिक है:

पहली बार खेला गया: 1900 पेरिस ओलंपिक

टीमें: ग्रेट ब्रिटेन बनाम फ्रांस

मैच फॉर्मेट: दो दिन का मैच

जीत: ग्रेट ब्रिटेन ने गोल्ड मेडल जीता

128 साल बाद, 2028 में क्रिकेट की वापसी इस खेल के लिए एक नई शुरुआत होगी, विशेषकर ऐसे समय में जब टी20 क्रिकेट ने दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल की है।