LATEST NEWS

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

Champions Trophy 2025 Semifinal: विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में रचा इतिहास, बनाए ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए 'चेज मास्टर' की उपलब्धि

Champions Trophy 2025 Semifinal: किंग कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में इतिहास रच दिया है उन्होंने 5 नए कीर्तिमान को अपने नाम कर लिया है। आइए जानते हैं विस्तार से...

 Virat Kohli
Virat Kohli created history- फोटो : social media

Champions Trophy 2025 Semifinal: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जब ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने 265 रनों का लक्ष्य रखा, तो सबकी निगाहें 'चेज मास्टर' विराट कोहली पर टिकी थीं। उम्मीदों पर खरे उतरते हुए विराट ने 98 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 84 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। केएल राहुल ने छक्के के साथ मैच फिनिश किया, लेकिन इस मुकाबले में कोहली ने कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े।आइए जानते हैं उनके बनाए गए रिकॉर्ड्स के बारे में।

1. ICC वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

विराट कोहली आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक 24 बार यह कारनामा किया है, जिसमें 6 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर (23 बार) को पीछे छोड़ दिया है।

2. नॉकआउट मुकाबलों के बेताज बादशाह

विराट कोहली आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नॉकआउट मुकाबलों में कुल 1023 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 53.84 का रहा है, जिसमें एक शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं।

3. भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 17 मैचों की 16 पारियों में 746 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100* पाकिस्तान के खिलाफ इसी टूर्नामेंट में आया था। ओवरऑल लिस्ट में वह वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (791 रन) के बाद दूसरे नंबर पर हैं।

NSIT
Nsmch

4. वनडे में रन-चेज के 8000 रन पूरे

कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में रन-चेज के दौरान 8000 रन पूरे करने का कारनामा किया है। सचिन तेंदुलकर के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दूसरे बल्लेबाज हैं। रन-चेज में कोहली का औसत 64.50 है, जिसमें 28 शतक और 41 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन है।

5. रन-चेज में सबसे महान बल्लेबाज

विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 99 पारियों में 89.59 के अविश्वसनीय औसत से 5,913 रन बनाए हैं। इसमें 24 शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं।

विराट ने किया साबित क्यों कहा जाता है चेज मास्टर

विराट कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें 'चेज मास्टर' कहा जाता है। उनकी यह पारी न केवल टीम इंडिया के लिए जीत लेकर आई, बल्कि कई रिकॉर्ड्स को भी नया मुकाम दिया। अब फैंस फाइनल में भी कोहली के बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।