LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Champions Trophy 2025 Final: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी भारतीय टीम, आज होगा तय कौन बनेगा चैंपियन

Champions Trophy 2025 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है।

Champions Trophy 2025 Final
New Zealand won the toss- फोटो : प्रतीकात्मक

Champions Trophy 2025 Final:  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। यह रोमांचक भिड़ंत दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से शुरू होगी। इसके पहले दोंनों टीमों में टॉस हुआ। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से टॉस हार गए हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला है। भारत पहले गेंदबाजी करेगा। वहीं न्यूजीलैंड को करारा झटका लगा है। टीम के घातक खिलाड़ी चोट की वजह से फाइनल से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है।

हेड टू हेड मुकाबला

दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया था। भारत ने अब तक दुबई में खेले गए 10 वनडे मुकाबलों में से 9 जीते हैं, जबकि 1 मैच टाई रहा। यहां की स्लो पिच स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है, जो भारतीय टीम के लिए फायदेमंद रहेगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 119 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत ने 61 और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं। 7 मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला, जबकि 1 मुकाबला टाई रहा। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले 6 वनडे लगातार जीते हैं।  

दुबई का मौसम

रविवार को दुबई में मौसम गर्म और आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा। तापमान 24 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि हवा 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

NSIT
Nsmch

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरूर्क।