LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Champions Trophy 2025 Final: फाइनल से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटक ! घातक खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर, कल होगा अहम मुकाबला

Champions Trophy 2025 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। कीवी के घातक खिलाड़ी मुकाबले से बाहर हो सकते हैं।

India vs New Zealand
India vs New Zealand - फोटो : social media

Champions Trophy 2025 Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला जाएगा। हालांकि, इस अहम मैच से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी गेंदबाज मैट हैनरी चोटिल हो गए हैं और उनके फाइनल में खेलने पर संशय बना हुआ है। अगर हैनरी कल तक फिट नहीं हुए तो वो कल के मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। 

मैट हैनरी की चोट से न्यूजीलैंड की चिंता बढ़ी

मैट हैनरी को सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लगी थी। वे हेनरिक क्लासेन का कैच लेने की कोशिश में गिर पड़े, जिससे उनके कंधे में गंभीर चोट आ गई। न्यूजीलैंड की टीम मैनेजमेंट ने अभी तक उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन अगर वे बाहर होते हैं तो कीवी टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ेगा।

भारत ने अब तक किया शानदार प्रदर्शन

टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल दिखाया है और अब तक अजेय रही है। फाइनल में भारतीय टीम अपनी विजयी लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने की संभावना नहीं रखती, जबकि न्यूजीलैंड को मजबूरन अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है।

फाइनल में भारत के ये खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

भारत के चार खिलाड़ी फाइनल में गेम चेंजर के रुप में सामने आ सकते हैं। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं और फाइनल में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। पूरे टूर्नामेंट में निरंतरता के साथ रन बना रहे अय्यर फाइनल में भी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं।  सेमीफाइनल में विस्फोटक पारी खेलने वाले हार्दिक एक बार फिर टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। स्पीनर वरुण चक्रवर्ती  ने ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके थे। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में लगभग तय मानी जा रही है।

NSIT
Nsmch

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती

फाइनल मुकाबले का कार्यक्रम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार दोपहर 2:30 बजे दुबई में खेला जाएगा। भारत की निगाहें दूसरी बार यह खिताब जीतने पर होंगी, जबकि न्यूजीलैंड भी अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है।