LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

बीकानेर की महिला वेटलिफ्टर की वेटलिफ्टिंग प्रैक्टिस के दौरान दर्दनाक मौत, वीडियो वायरल

बीकानेर की महिला वेटलिफ्टर यष्तिका आचार्य की वेटलिफ्टिंग प्रैक्टिस के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जानें इस हादसे की पूरी जानकारी और पॉवरलिफ्टिंग खेल के बारे में।

बीकानेर की महिला वेटलिफ्टर की वेटलिफ्टिंग प्रैक्टिस के दौरान
powerlifting- फोटो : social media

Bikaner weightlifter  Death: बीकानेर से एक दुखद और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां युवा वेटलिफ्टर यष्तिका आचार्य की वेटलिफ्टिंग के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। 17 वर्षीय यष्तिका हाल ही में नेशनल चैंपियन बनी थीं, जिन्होंने गोवा में आयोजित 33वीं नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते थे। वे स्टेट टूर्नामेंट की तैयारी कर रही थीं और इसी दौरान यह हादसा हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार शाम लगभग 7 बजे, बीकानेर के आचार्य चौक की रहने वाली यष्तिका आचार्य अपने कोच के साथ रोजाना की तरह वेटलिफ्टिंग प्रैक्टिस कर रही थीं। तभी अचानक भारी वजन उनकी गर्दन पर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद खिलाड़ियों ने तुरंत वजन हटाया और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Diarch GO

हादसे के वक्त परिवार शादी समारोह में था

यष्तिका का परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। यष्तिका को भी वहां जाना था, लेकिन उन्होंने अपनी प्रैक्टिस को प्राथमिकता दी और समारोह में शामिल नहीं हुईं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक का माहौल छा गया।

ट्रेनर को भी चोटें आईं

इस हादसे में यष्तिका के ट्रेनर को भी मामूली चोटें आईं, जो उस वक्त उनके साथ थे। हालांकि, परिवार की तरफ से इस मामले में कोई कानूनी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पोस्टमार्टम के बाद यष्तिका का शव बुधवार को परिवार को सौंप दिया गया।

NSIT
Nsmch

पावरलिफ्टिंग: एक परिचय

पावरलिफ्टिंग एक ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ी भारी वजन उठाने का प्रयास करते हैं। इसे तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है: स्क्वाट, बेंच प्रेस, और डेडलिफ्ट। स्क्वाट निचले शरीर की ताकत पर, बेंच प्रेस ऊपरी शरीर की ताकत पर, और डेडलिफ्ट पूरे शरीर की ताकत और पकड़ पर ध्यान केंद्रित करता है।