LATEST NEWS

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

  • Bihar AI Policy
  • Bihar AI Policy: बिहार में हर साल 1 लाख युवाओं को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, सम्राट चौधरी का

  • Patna City shooting
  • Patna City shooting: पटना सिटी में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Silver Import India
  • Silver Import India: भारत अगले 6 महीने में खरीदेगा 6,500 टन चांदी, सरकार ने दी आयात की मंजूरी

Bihar won in Nation Games: बिहार की बेटियों ने नेशनल गेम्स में रचा इतिहास, 25 साल बाद जीता स्वर्ण पदक, सीएम नीतीश ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने 38वें नेशनल गेम्स में लॉन बॉल की महिला ट्रिपल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बिहार की बेटियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी.बिहार की टीम ने 25 साल बाद जीता स्वर्ण पदक जीता है.

Bihar won in Nation Games
Bihar won in Nation Games- फोटो : news4nation

Bihar won in Nation Games:बिहार की बेटियों ने नेशनल गेम्स में नया इतिहास रचा है. उत्तराखंड में खेले जा रहे 38वें नेशनल गेम्स में लॉन बॉल की महिला ट्रिपल स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता बिहार की टीम रही है. बिहार के नाम यह उपलब्धि 25 साल बाद आई है. 

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तराखंड में खेले जा रहे 38वें नेशनल गेम्स में लॉन बॉल की महिला ट्रिपल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बिहार की बेटियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। 25 वर्षों के पश्चात् नेशनल गेम्स में बिहार के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर बिहार की बेटियों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत में बिहार की महिला टीम- पायल प्रीति, खुशबू कुमारी और निखत खातून ने असाधारण कौशल, धैर्य और समर्पण का प्रदर्शन करते हुए लॉन बॉल में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे बिहार को उन पर गर्व है। सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है।

दरअसल, उत्तराखंड में चल रही 38वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2025 के 12वें दिन शनिवार को बिहार की महिला टीम ने लॉन बॉल में स्वर्ण पदक जीता है. बिहार की महिला टीम ने बड़े अंतर से पिछड़ने के बाद शानदार रिकवरी करते हुए बंगाल को हराकर स्वर्ण पदक जीता है.

NSIT
Nsmch

कांटे की टक्कर के फाइनल में पश्चिम बंगाल को 15-14 से पराजित कर बिहार ने यह उपलब्धि अपने नाम की. वहीं लॉन बॉल की एकल पुरुष स्पर्धा में बिहार के चंदन कुमार ने भी फाइनल में बहुत शानदार प्रदर्शन किया. उन्हें फाइनल में रजक पदक से संतोष करना पड़ा.