LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Shreyas Iyer news: श्रेयस अय्यर को दिल दे बैठीं बिग-बॉस 18 की कंटेस्टेंट, कहा-'मैं अय्यर के बच्चे की मां हूं'

Shreyas Iyer news: बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट एडिन रोज ने श्रेयस अय्यर को लेकर ऐसा खुलासा किया है जिससे फैंस दंग रह गए हैं। उन्होंने कहा- “मैं अय्यर के बच्चे की मां हूं।

Shreyas Iyer news
श्रेयस अय्यर की गर्लफ्रेंड!- फोटो : SOCIAL MEDIA

Shreyas Iyer news: एडिन रोज, जो कि दुबई में जन्मी और भारत में सेटल हो चुकीं एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी दिल की बात ज़ाहिर कर दी। उन्होंने कहा कि वो खुद को मन ही मन श्रेयस अय्यर की पत्नी मान चुकी हैं। उनका यह बयान न केवल मीडिया की सुर्खियां बना बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।

एडिन की मोहब्बत की गहराई

एडिन रोज ने इंटरव्यू में कहा कि मेरा मानना है कि मैं श्रेयस अय्यर के बच्चे की मां हूं। मैं मन ही मन उनसे शादी कर चुकी हूं। उनकी विनम्रता, उनका फोकस और उनका व्यवहार ही है जो मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित करता है।”यह बयान सुनकर फैंस भी दो भागों में बंट गए हैं। कुछ ने इसे "क्रश" का मजाकिया बयान बताया तो कुछ ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा।

Diarch GO

श्रेयस अय्यर का करियर और हालिया प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्रमुख बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी और आक्रामक शैली से क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में उन्हें मुंबई टी20 लीग में देखा गया जहां उनकी टीम फाइनल में हार गई। इससे पहले IPL 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए RCB के खिलाफ उनकी टीम को मात्र 6 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

फॉर्म और भविष्य की उम्मीदें

हालांकि हालिया प्रदर्शन में अय्यर की टीम को निराशा हाथ लगी, लेकिन उनके बल्लेबाजी और फील्डिंग कौशल को लेकर कोई शक नहीं है। फैंस को उनसे आगामी सीरीज में शानदार कमबैक की उम्मीद है।

NSIT
Nsmch

कौन हैं एडिन रोज: एक ग्लैमर वर्ल्ड की स्टार

एडिन रोज दुबई में जन्मी भारतीय मूल की अभिनेत्री और मॉडल हैं जो 2020 से भारत में रह रही हैं। वह कई वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं और उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया और चर्चा

एडिन रोज का बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। ट्विटर पर #ShreyasAyyer और #EdinRose ट्रेंड करने लगे। कुछ यूज़र्स ने एडिन की ईमानदारी की सराहना की तो कुछ ने इसे सेलिब्रिटी लाइमलाइट पाने की कोशिश कहा।