LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bhojpuri Dabang : भोजपुरी दबंग्स ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग 2025 के लिए पूरी तरह तैयार

सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग 2025 इस साल 8 फरवरी से 2 मार्च के बीच दिल्ली, हैदराबाद, कटक और सूरत में सीसीएल के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट और भोजपुरी सिनेमा के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Bhojpuri Dabang
Bhojpuri Dabang - फोटो : news4nation

Bhojpuri Dabang : सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग 2025 (CCL) के लिए कप्तान मनोज तिवारी की अगुवाई वाली भोजपुरी दबंग्स  टीम पूरी तैयारी में है। इसके तहत आज नई दिल्ली में भोजपुरी दबंग्स की नई जर्सी को लॉन्च किया गया, जिसमें टीम के मुख्य खिलाड़ी, आयोजक और स्पोर्टटेनमेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद भोजपुरी दबंग्स को स्पॉन्सर कर रही कंपनी भारतराइजिन के डायरेक्टर्स सुशील शर्मा,  कनिष्क शील,  सुशील मलिक और राहुल मिश्रा मौजूद रहे। इस साल 8 फरवरी से 2 मार्च के बीच दिल्ली, हैदराबाद, कटक और सूरत में सीसीएल के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट और भोजपुरी सिनेमा के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।  

जर्सी लॉन्च के दौरान भोजपुरी दबंग्स के स्टार खिलाड़ी और मेंटर्स भी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे मनोज तिवारी (टीम कप्तान, लोकसभा सांसद और अभिनेता), रवि किशन (बॉलीवुड और भोजपुरी सुपरस्टार) , दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (उप-कप्तान, अभिनेता) , खेसारी लाल यादव (अभिनेता, गायक), मानविंदर बिसला (हेड कोच) ,अक्षरा सिंह (ब्रांड एंबेसडर), पाखी हेगड़े (ब्रांड एंबेसडर)  और विष्णु वर्धन इदु (संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक) । टीम के कप्तान मनोज तिवारी ने कहा, "सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग ने हमें खेल भावना, मनोरंजन और एनर्जी का सही तालमेल बनाए रखने का शानदार प्लेटफॉर्म दिया है। हमारी टीम बेहद प्रतिभाशाली है और इस बार अपने प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।"हेड कोच मानविंदर बिसला ने टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा, "इस सीजन को लेकर हमारी टीम पूरी तरह तैयार है। खिलाड़ियों को पूरी ट्रेनिंग दी गई है, और हमें उम्मीद है कि वे मैदान पर अपनी शानदार खेल भावना का परिचय देंगे।"

मौके पर सुशील शर्मा (डायरेक्टर, भारतराइजिन) ने कहा, कि "भारत में खेल और मनोरंजन उद्योग में तेजी से बदलाव आ रहा है, और हम इसका पूरा उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भोजपुरी दबंग्स के खिलाड़ियों का जोश देखकर खुशी हो रही है। हमें उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन पर पूरा भरोसा है, और हमें उम्मीद है कि मनोज तिवारी के नेतृत्व में हमें शानदार क्रिकेट देखने को मिलेगा।" कनिष्क शील (डायरेक्टर, भारतराइजिन) ने कहा, "स्पोर्ट्सटेनमेंट को जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है, और हम दर्शकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" 

गौरतलब है कि सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग 2025 में भोजपुरी दबंग्स अपने जोश और जज्बे के साथ शानदार खेल दिखाने के लिए तैयार है। इस बार यह टूर्नामेंट केवल क्रिकेट का नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट का अनोखा संगम होगा। दर्शकों को बेसब्री से 8 फरवरी का इंतजार है, जब भोजपुरी दबंग्स मैदान में उतरकर अपने खेल का जलवा बिखेरेंगे!

NSIT
Nsmch