LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Ben Stokes Angry: 'तुम ऐसा नहीं कर सकते हो', जानें अचानक क्यों अंपयार से बीच मैदान भीड़ गए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स

Ben Stokes Angry: एजबेस्टन टेस्ट के दौरान यशस्वी जायसवाल के विकेट पर DRS विवाद में बेन स्टोक्स अंपायर पर भड़क गए। जानिए पूरा मामला और थर्ड अंपायर का क्या रहा फैसला।

Ben Stokes Angry
बेन स्टोक्स अंपायर पर भड़क गए- फोटो : social media

Ben Stokes Angry: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट अपने चरम पर है। भारत दूसरी पारी में 244 रन की अहम बढ़त बना चुका है, लेकिन इस बीच एक ऐसा पल आया जब मैदान पर विवाद खड़ा हो गया।भारतीय पारी के 8वें ओवर में यशस्वी जायसवाल के खिलाफ एक LBW की अपील हुई, जिसे ऑन-फील्ड अंपायर ने आउट करार दिया। यशस्वी ने तुरंत अपने जोड़ीदार केएल राहुल से चर्चा की और DRS का इशारा किया। यहीं पर विवाद शुरू हो गया।

DRS कॉल के समय सबसे महत्वपूर्ण होता है 15 सेकंड का टाइमर, जिसके अंदर बल्लेबाज को फैसला लेना होता है। विवाद इस बात पर हुआ कि जब यशस्वी ने DRS का संकेत दिया, उस वक्त टाइमर 0 पर पहुंच चुका था। लेकिन, अंपायर ने फिर भी खिलाड़ी के इशारे को मान्यता दी और थर्ड अंपायर को निर्णय की ओर भेज दिया। यह देखकर बेन स्टोक्स का पारा चढ़ गया। उन्होंने ऑन-फील्ड अंपायर से कहा, “You can't do this!” — यानि "आप ऐसा नहीं कर सकते! स्टोक्स को यह आपत्ति थी कि नियम के अनुसार समय समाप्त होने के बाद DRS नहीं लिया जा सकता, लेकिन अंपायर ने शायद "इशारा होते ही" समय को मान लिया और रिव्यू भेज दिया।

क्या कहता है DRS का नियम?

DRS नियमों के अनुसार: बल्लेबाज को ऑन-फील्ड अंपायर के फैसले के खिलाफ 15 सेकंड के अंदर DRS का स्पष्ट इशारा करना होता है। यदि खिलाड़ी ने इशारा कर दिया है लेकिन अंपायर को वह समय समाप्ति के एकदम आसपास का लगता है, तो यह अंपायर के विवेक पर निर्भर करता है कि वह उसे मान्यता देता है या नहीं।इस केस में, अंपायर ने इशारे को टाइमर खत्म होने से पहले का माना और थर्ड अंपायर को भेजा। यह नियम के तकनीकी "ग्रे ज़ोन" में आता है और यहीं से विवाद ने जन्म लिया।

थर्ड अंपायर का फैसला और जायसवाल की पारी का अंत

थर्ड अंपायर ने मामले की समीक्षा के बाद जायसवाल को आउट करार दिया। रिव्यू में साफ था कि बॉल स्टंप्स पर लग रही थी। नतीजतन, जायसवाल 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 6 चौके लगाए थे।हालांकि फैसला जायसवाल के खिलाफ गया, लेकिन बेन स्टोक्स की आपत्ति इस बात पर थी कि DRS नियमों की सही समयसीमा का पालन नहीं किया गया।

NSIT
Nsmch