LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम में बिहार के बेटे का जलवा, BCCI ने वैभव सूर्यवंशी को दिया मौका, जाएंगे इंग्लैंड

Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम में बिहार के बेटे का जलवा देखने को मिला है। BCCI ने वैभव सूर्यवंशी को U-19 का चयन कर लिया है।

वैभव सूर्यवंशी
बिहारी लाल का जलवा - फोटो : social media

Sports News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने U-19 स्कॉड टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम का चयन इंग्लैंड दौरे के लिए किया गया है। इस टीम में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की किस्मत चमक गई है। इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया है। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन अब अंडर-19 के लिए किया गया है। इस टीम की कमान चेंन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के हाथों में है। 

U-19 टीम का सलेक्शन 

बता दें कि भारतीय  U-19 टीम 24 जून से इंग्लैंड दौरे पर जा रही है। इस सीरीज पर U19 टीम को 5 वनडे और 2 मल्टी डे मैच की सीरीज खेलनी है। बीसीसीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है। जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 24 जून से 23 जुलाई, 2025 तक होने वाले इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए भारत के U19 को चुना है। इस दौरे में 50 ओवर का वार्म-अप मैच शामिल है। इसके बाद पांच मैचों की यूथ वनडे सीरीज और इंग्लैंड U19 के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच होंगे। 

Diarch GO

भारत U19 टीम में शामिल खिलाड़ी 

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, आदित्य राणा, अनमोलजीत सिंह स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर)

इंडिया U19 के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल-

24 जून- 50 ओवर वॉर्म अप मैच, लॉफ़बोरो यूनिवर्सिटी

27 जून- पहला वनडे, होव

30 जून- दूसरा वनडे, नॉर्थम्प्टन

2 जुलाई- तीसरा वनडे, नॉर्थम्प्टन

5 जुलाई- चौथा वनडे, वॉर्सेस्टर

7 जुलाई- पांचवां वनडे, वॉर्सेस्टर

12 जुलाई- पहला मल्टी डे मैच, बेकेनहैम

20 जुलाई- दूसरा मल्टी डे मैच, चेम्सफ़ोर्ड