LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

IPL 2025: IPL 2025 अगले हफ्ते से होगा शुरु तो कहां होगा मुकाबला, BCCI का क्या है प्लान, जानिए

IPL 2025: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच 1 हफ्ते के लिए आईपीएल को रद्द कर दिया गया था। वहीं अगर एक हफ्ते के बाद आईपीएल शुरू होता है तो मैच कहां होगा आइए जानते हैं...

BCCI
BCCI change IPL 2025 venues- फोटो : social media

IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया। बीसीआई ने फिलहाल लीग को अगले आदेश के लिए रोक दिया है। हालांकि हालात के सामान्य होते ही एक बार फिर 18वें सीजन को शुरु किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर आईपीएल एक हफ्ते के बाद शुरु होगा तो किन किन मैदानों में मैच हो सकता है। 

BCCI का क्या है प्लान 

बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, अगर आने वाले दिनों में स्थिति नियंत्रण में आती है तो आईपीएल के बाकी मैच नए स्थानों पर कराए जा सकते हैं। संभावित मेज़बान शहरों में कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु के नाम सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड लॉजिस्टिक्स, समय और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमित शहरों में शेष मुकाबले आयोजित करने की दिशा में विचार कर रहा है।

एक हफ्ते के लिए रद्द हुआ था आईपीएल 2025

बीसीसीआई सूत्र की मानें तो "ऐसे मामलों में एक सप्ताह बहुत लंबा समय होता है। हम आकस्मिक योजना तैयार कर रहे हैं। अगर हालात में सुधार होता है, तो हम कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु में शेष मैच कराने पर विचार कर सकते हैं।" हालांकि ये भी खबरें सामने आ रही है कि आईपीएल को इंग्लैंड में भी शिफ्ट किया जा सकता है। बीसीसीआई का साफ शब्दों में कहना है कि सुरक्षा को देखते हुए ही निर्णय लिया जाएगा। 

पंचाब-दिल्ली कैपिटल्स मैच में हुआ था ब्लैकआउट

फिलहाल आईपीएल 2025 के 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मुकाबले शेष हैं। जिन्हें देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किया जाना था। धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हो रहा मैच ब्लैकआउट के चलते रद्द कर दिया गया था। इससे पहले एयरपोर्ट बंद होने के कारण धर्मशाला को एक और मैच की मेजबानी से हाथ धोना पड़ा था, जबकि पंजाब और मुंबई के बीच होने वाला मैच अहमदाबाद शिफ्ट किया गया।

NSIT
Nsmch