LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Asia Cup 2025 PAK VS IND : भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने होगी टीम, देखिए प्लेइंग इलेवन

Asia Cup 2025 PAK VS IND : भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबले होगा। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार दोनों टीम आमने -सामने होगी। इस मैच का सभी विरोध कर रहे हैं।

Asia Cup 2025
India VS Pakistan- फोटो : social media ै

Asia Cup 2025 PAK VS IND : भारत-पाकिस्तान के बीच आज महा मुकाबला होने वाला है। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान आमने सामने होगा। देश भर में इस मैच का विरोध भी हो रहा है हालांकि बावजूद इसके आज एशिया कप 2025 में भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला है। दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। ऐसे में फैंस इस मुकाबले को लेकर दो हिस्सों में बंटे हैं। कुछ लोग बेसब्री से मैच का इंतजार कर रहे हैं, वहीं कई लोग इस बार मैच को बॉयकॉट करने की मांग भी कर रहे हैं।

बिना बदलाव उतर सकती हैं टीमें

भारत और पाकिस्तान दोनों ने एशिया कप की शुरुआत जीत से की है। पाकिस्तान ने ओमान को मात दी, वहीं भारत ने यूएई को हराया। ऐसे में रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के उतर सकती हैं। दोनों ही टीमों में तीन-तीन स्पिनर्स होंगे, लेकिन पाकिस्तान के पास पांच स्पिन विकल्प मौजूद रहेंगे।

Diarch GO

दुबई पिच रिपोर्ट

दुबई की पिच अब तक स्पिनर्स के अनुकूल साबित हुई है। यहां 180 से ज्यादा रन का स्कोर आसानी से डिफेंड किया जा सकता है। जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, रन बनाना मुश्किल हो जाता है। ओस का असर भी ज्यादा नहीं रहेगा। इस कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है।

मैच प्रिडिक्शन

मैच प्रिडिक्शन मीटर के मुताबिक इस मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि दुबई की पिच पर कांटे की टक्कर भी देखने को मिल सकती है, लेकिन जीत की संभावना भारत की ज्यादा है चाहे टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करे या बाद में।

NSIT
Nsmch

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह। 

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन- सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान अली आगा, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद और शाहीन शाह अफरीदी।