LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

IPL 2025 - 23.75 करोड़ी वेंकेटेश को छोड़ शाहरुख की टीम ने 1.50 करोड़ वाले खिलाड़ी पर खेला दांव, बनाया केकेआर का कप्तान

IPL 2025 - शाहरुख खान की टीम केकेआर ने अपने कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। वेंकटेश अय्यर की जगह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को नया कैप्टेन बनाया है। केकेआर पिछले साल की विजेता टीम थी।

IPL 2025 - 23.75 करोड़ी वेंकेटेश को छोड़ शाहरुख की टीम ने 1.

PATNA  - आईपीएल का नया सीजन शुरू होने मे 20 दिन से भी कम समय बचा है। जिसके पहले मैच में मौजूदा चैंपिंयन केकेआर और आरसीबी के  बीच मुकाबला होना है। श्रेयस अय्यर को टीम से अलग करने के बाद केकेआर की टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी, इसको लेकर बने सस्पेंस से पर्दा हट गया है। जहां पहले माना जा रहा था कि टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी वैंकटेश अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। वहीं शाहरुख खान की टीम ने उनकी जगह टीम इंडिया के पूर्व उप कप्तान खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी है।

आंजिक्य रहाणे को सौंपी गई कमान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फ्रेंचाइजी ने बड़ा ऐलान करते हुए अजिंक्य रहाणे को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है. जबकि वेंकटेश अय्यर को उपकप्तानी दी है। हैरानी की बात यह है कि मेगा ऑक्शन के दौरान केकेआर ने जहां अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा था। वह ऑक्शन के तीसरे महंगे खिलाड़ी थे। वहीं आंजिक्य रहाणे को सिर्फ 1.50 करोड़ की राशि खर्च टीम में शामिल किया गया। अजिंक्य रहाणे पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम से खेले थे. फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. 

36 साल के रहाणे ने IPL में अब तक 185 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने 30.14 की औसत से 4642 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.42 रहा. उन्होंने 2 शतक और 30 अर्धशतक जमाए हैं।

टीम के लिए नौवें कप्तान

अजिंक्य रहाणे केकेआर की तरफ से टी20 में 9वें कप्तान हैं. उनसे पहले सौरव गांगुली (27 मैच), ब्रेंडन मैक्कुल (13 मैच),  गौतम गंभीर (122 मैच), जैक्स कैलिस (2 मैच),  दिनेश कार्तिक (37 मैच), इयोन मॉर्गन (24 मैच), श्रेयस अय्यर (29 मैच) और नीतीश राणा (14 मैच) कप्तानी कर चुके हैं.

NSIT
Nsmch

मौजूदा चैंपियन है केकेआर

पिछले सीजन में कोलकाता टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ने संभाली थी उनकी कप्तानी में ही टीम ने IPL 2024 का खिताब भी जीता था। यह केकेआर टीम का तीसरा आईपीएल खिताब रहा। मगर फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया. ऐसे में मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने 26.75 करोड़ की बोली लगाकर श्रेयस को खरीदा और टीम का कप्तान भी बनाया.

IPL 2025 के लिए केकेआर की ऐसी होगी टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), सुनील नरेन  रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्किया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनीत सिसोदिया, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक