LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

ICC Ranking: चैंपियंस ट्रॉफी ने बाद ICC ने जारी की रैंकिंग, ये खिलाड़ी नंबर-1 के पोजिशन पर, इन खिलाड़ियों को हुआ बड़ा नुकसान

ICC Ranking: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। लेकिन विराट कोहली को नुकसान हुआ है।

ICC Ranking
ICC Ranking- फोटो : social media

ICC Ranking: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को मिली जीत के बाद ICC ने खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी कर दी है। आज यानी 12 मार्च को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय क्रिकेटरों को बड़ा फायदा हुआ है। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 76 रनों की मैच विनिंग पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रैंकिंग में छलांग लगाई है और तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपनी नंबर एक की पोजीशन बरकरार रखी है।

रोहित शर्मा की शानदार बढ़त, कोहली को नुकसान

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह पांचवें से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी इस पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवार्ड भी मिला था। शुभमन गिल 784 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम 770 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं, विराट कोहली को फाइनल में खराब प्रदर्शन की वजह से नुकसान हुआ है। वह चौथे से खिसककर पांचवें स्थान पर आ गए हैं। कोहली को फाइनल में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट होना पड़ा, जिससे उनके 736 रेटिंग पॉइंट्स रह गए हैं।

गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप और जडेजा को फायदा

गेंदबाजी रैंकिंग में भारतीय स्पिनरों ने भी बड़ी छलांग लगाई है। कुलदीप यादव ने तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। वह अब 650 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप-3 में शामिल हो गए हैं। इससे पहले वह छठे स्थान पर थे। रवींद्र जडेजा को भी बड़ा फायदा हुआ है। वह 13वें स्थान से छलांग लगाकर टॉप 10 में आ गए हैं। अब वह 616 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दसवें स्थान पर काबिज हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है, जिससे आगामी टूर्नामेंटों के लिए टीम इंडिया का आत्मविश्वास और मजबूत होगा।