LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

भारत के इन मंदिरों का महाप्रसाद है फेमस, तिरूपति बालाजी मंदिर भी इसमें शामिल

भारत के इन मंदिरों का महाप्रसाद है फेमस, तिरूपति बालाजी मंदि

पूरे देश में इस समय तिरूपति बालाजी मंदिर को लेकर हर ओर चर्चा है। हर ओर वहां के प्रसाद को लेकर बातें हो रही है। यहां मिलने वाला प्रसाद सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, यहां के लड्डूओं में हुई मिलावट को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। यह मंदिर हमेशा से ही अपने प्रसाद के लिए जाना जाता रहा है। सिर्फ यही नहीं देश के अन्य कई मंदिरों में भी स्वादिष्ट प्रसाद बांटा जाता है। आइए जानते हैं कौन-कौन से मंदिर में स्वादिष्ट प्रसाद मिलता है।

बता दें कि तिरूपति बालाजी मंदिर जितना प्रसिद्ध है, उतना ही प्रसिद्ध इसका प्रसाद है। यही वजह है कि यहां के प्रसाद को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस मंदिर का प्रसाद हमेशा से ही भक्तों के बीच काफी मशहूर रहा है। 

Diarch GO

ओडिशा के पुरी में मौजूद जगन्नाथ मंदिर कई वजहों से मशहूर है। इन्हीं वजहों में से एक यहां मिलने वाला महाप्रसाद भी है, जिसमें खिचड़ी, दाल, सब्जियों और मिठाईयां जैसे विभिन्न व्यंजन शामिल होते हैं। 

जम्मू की खूबसूरत वादियों में मौजूद मां वैष्णो देवी का मंदिर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यह हिंदुओं का एक लोकप्रिय और अहम तीर्थ स्थल भी है। यहां जाने की सभी की चाहत होती है। इस मंदिर का प्रसाद भी भक्तों के बीच काफी मशहूर है। 

NSIT
Nsmch

पंजाब के अमृतसर में मौजूद स्वर्ण मंदिर देश ही नहीं विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। यहां मिलने वाले लंगर प्रसाद का अपना अलग महत्व है। बेहद सादगी से तैयार यह पौष्टिक प्रसाद खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है।

महाराष्ट्र के शिर्डी में मौजूद साईंबाबा का यह मंदिर देश-विदेश में काफी मशहूर है। इस मंदिर के दर्शन करने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। यहां प्रसाद के तौर पर उदी का वितरण किया जाता है, जो एक तरह की पवित्र राख होती है। साथ ही मंदिर में दाल, रोटी, चावल, सब्जी और मिठाई सहित मुफ्त भोजन भी परोसा जाता है।