LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

घर के मेन गेट पर रखें ये सारी चीजें, वास्तु शास्त्र की मदद से दूर होंगी परेशानियां

घर के मेन गेट पर रखें ये सारी चीजें, वास्तु शास्त्र की मदद स

हर कोई अपने घरों में खुशी चाहता है। सुख-समृद्धि और परिवार के सदस्यों की बीच हंसी चाहता है। इसके लिए कई सारे लोग वास्तु शास्त्र पर विश्वास कर उसे फॉलो करते हैं। वहीं, कई लोग इसे नहीं भी फॉलो करते हैं। इसके कारण वे घर के बाहर कुछ भी सजावट का मेन गेट पर लटका देते हैं। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार कहा जाता है कि इन चीजों को किसी विशेष अवसर पर ही नहीं अगर नॉर्मल दिनों में भी आजमाया जाए तो भी ये बेस्ट रिजल्ट दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि घर की सुख-समृद्धि और परिवार के सदस्यों की खुशहाली के लिए आप किन चीजों को मेन गेट पर लगा सकते हैं।

आर्थिक तंगी को ऐसे कर सकते हैं दूर

आर्थिक तंगी से अगर बचना चाहते हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप अपने घर के मेन गेट पर हर दिन स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाएं। इसके साथ ही अगर आप नहाने के बाद घर की देहरी को हल्दी मिले पानी से धोएं तो ये घर में सुख-समृद्धि लाने में आपकी मदद करेगा। 

आटे से रंगोली बनाएं

घर के मेन गेट पर मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह लगाना शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं अगर आप सुबह के समय मुख्य द्वार पर आटे से रंगोली भी बनाएं, तो ये घर में धन-सम्पदा और खुशहाली लाने के लिए बेहतर तरीका हो सकता है।

NSIT
Nsmch

घोड़े का नाल रखें

अगर घर की परेशानियों और नकारात्मकता को दूर करना है तो मेन गेट पर घोड़े की नाल लगाएं। मान्यता के अनुसार नाल को शुक्रवार के दिन घर पर लाएं और इसको पूरी रात सरसों के तेल में डुबोकर रख दें। अगले दिन शनिवार को नाल को घर के मुख्य द्वार पर लगा दें।

भगवान गणेश की प्रतिमा लगाएं

घर के मेन गेट पर गणेश जी की मूर्ति अंदर और बाहर दोनों साइड लगाएं। ये दोनों मूर्ति ऐसे लगाएं जैसे दोनों का पीठ एक दूसरे से टच हो।