LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

बृहस्पति देव की इस तरह करें अराधना, सारे कष्ट होंगे दूर; साईं बाबा की बनी रहेगी कृपा

बृहस्पति देव की इस तरह करें अराधना, सारे कष्ट होंगे दूर; साई

गुरुवार का दिन बुस्पतिदेव का या फिर साईं बाबा का होता है। कुछ लोग बुस्पतिदेव की पूजा करते हैं। वहीं, कुछ लोग साईं बाबा का ध्यान करते हैं। वहीं, गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय करने से आपकी कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। इन उपाय को आजमाने से पैसों से लेकर करियर तक की हर समस्या का समाधान हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में....

बौद्धिक क्षमता में वृद्धी करने के लिए गुरुवार के दिन स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहने। इसके बाद बृहस्पति देव का ध्यान करें और इस मंत्र का जप करें। यह मंत्र है- ‘ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः। इस मंत्र का 21 बार जाप करने से निश्चित रूप से आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

अगर आप अपनी संतान की गतिविधियों के प्रति चिंतित रहते हैं, तो गुरुवार के दिन आपको एक नया पीले रंग का कपड़ा लेना है और उसे अपनी संतान के हाथों से स्पर्श कराकर विष्णु जी के मंदिर में चढ़ाना है। इसके साथ ही आपको इस मंत्र का 11 बार जाप करना है। मंत्र है- ऊँ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः। अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं, तो अपने शत्रु पर विजय पाने के लिए आप एक उपाय कर सकते हैं। इसके लिए गुरुवार के दिन एक छोटा-सा पीले रंग का कपड़ा लें। एक कटोरी में पानी की मदद से थोड़ी-सी हल्दी के पेस्ट बना लें। इसके बाद उस पीले रंग के कपड़े पर हल्दी से अपने शत्रु का नाम लिखें और उस कपड़े को श्री विष्णु के मंदिर में उनके चरणों में रख दें। ऐसा करने से आपको जल्दी ही अपने शत्रु पर विजय प्राप्त हो जाएगी।

घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ प्रेम-भाव बनाए रखने के लिए गुरुवार के दिन आपको विष्णु भगवान की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए और भगवान को आमरस का भोग लगाएं। इसके बाद प्रसाद के रूप में थोड़ा- सा आमरस खुद ग्रहण करें और घर के बड़े-बुजुर्गों को भी दें। अगर आप बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो इसके लिये आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को चंदन का तिलक लगाना है और चंदन की खुशबू वाली धूपबत्ती जलाएं। इसके बाद अपने बिजनेस की बढ़ोतरी की प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में अपने आप तरक्की देखने को मिलेगी।

NSIT
Nsmch

गुरुवार के दिन दान का विशेष महत्व होता है। गरीबों और जरूरतमंदों को पीला वस्त्र, पीला अनाज जैसे चना, बेसन, या हल्दी का दान करें। इससे आपके जीवन में आने वाली कठिनाइयां कम होंगी और गुरु बृहस्पति की कृपा से धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा को अत्यंत शुभ माना जाता है। केले के पेड़ के नीचे जल चढ़ाएं, दीप जलाएं और पीले फूल अर्पित करें। इस पूजा से आपकी धन-संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। गुरुवार के दिन गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाना बहुत ही लाभकारी होता है। इसे करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और गुरु बृहस्पति की कृपा से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।