LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

मंगलवार के दिन भूल कर भी ये काम न करें, नहीं तो जेब हो सकती है खाली

मंगलवार के दिन भूल कर भी ये काम न करें, नहीं तो जेब हो सकती

मंगलवार का दिन राम भक्त भगवान हनुमान को समर्पित है। मंगलवार के दिन पूजा और उपाय करने से जीवन के कई दुख दूर होते हैं। वहीं भक्तों की सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी की पूजा करने के लिए उत्तम दिन माना जाता है। वहीं, इस दिन भूल कर भी ये काम नहीं करना चाहिए। नहीं तो जेब भी खाली हो सकती है। पौराणिक अनुसार मंगलवार के दिन हनुमान का जन्म हुआ था। इसलिए यह दिन उनकी पूजा और व्रत के लिए शुभ माना जाता है।

मान्यताओं के अनुसार मंगलवार के दिन भूल कर भी नाखून और बाल नहीं कटवाने चाहिए। इस दिन ऐसा करना अशुभ माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां आती है। वहीं इस दिन लोहे से बना सामान, या लोहा दान करने की मनाही है। वहीं, इस दिन नॉनवेज या शराब आदी सब का सेवन नहीं करना चाहिए। ये भी आपके जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है। मंगलवार के दिन किसी को भी उधार नहीं देना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन जो भी पैसा आप उधार देते हैं, वो बड़ी मुश्किल से आपके पास लौट कर वापस आता है। 

मान्यता ये भी है कि मंगलवार के दिन लंबी दूरी वाली यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर बहुत जरूरी हो तो यात्रा करने के लिए निकलने से पहले घर से गुड़ खाकर ही निकलें। बता दें कि मंगलवार के दिन कुछ नियम का पालन करना चाहिए। नियमों का पालन न करने से हनुमान जी नाराज हो सकते हैं। मंगलवार के दिन जाने अनजाने में ऐसा काम नहीं करना चाहिए, हनुमान जी नाराज हो सकते हैं।

मंगलवार के दिन नमक का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप इस दिन व्रत रखते हैं तो नमक वाला भोजन नहीं करना चाहिए। काले कपड़ों की खरीदारी नहीं करना चाहिए। इस दिन इन चीजों का खरीदना अशुभ माना जाता है। इस दिन तेजधार वाली चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए।

NSIT
Nsmch