LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

SAMASTIPUR CRIME - किसान की हत्यारे को 48 घंटे में पुलिस ने पकड़ा, बेटे का दोस्त निकला साजिश का मास्टरमाइंड

The youth's friend had murdered the farmer

SAMASTIPUR - समस्तीपुर में दो दिन पहले हुए किसान अरविंद चौधरी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे ने दोस्त ने अपने अपने एक साथी के साथ इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था। हत्या की वजह पैसे के लेन देन को बताया गया है। जिसमें पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। 

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि किसान के बेटे के दोस्त संदीप कुमार ने अपने एक साथी जितेंद्र कुमार के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया। हत्या की वजह ढाई लाख रुपये के लेन-देन से जुड़ा विवाद बताया गया है। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर संदीप कुमार की गिरफ्तारी हुई। 

Diarch GO

दोस्त के खाते से चुराए थे ढाई लाख रुपए

पूछताछ में संदीप ने स्वीकार किया कि उसने किसान अरविंद चौधरी के बेटे सत्यम  से ढाई लाख रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कराए थे, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। जब इस बात की जानकारी अरविंद चौधरी को हुई, तो उन्होंने संदीप को धमकी दी कि वे उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। इस धमकी से नाराज होकर संदीप ने अपने दोस्त जितेंद्र कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

प्लान के अनुसार की हत्या

जानकारी के मुताबिक, 11 अक्तूबर की सुबह किसान अरविंद चौधरी अपनी फसल (परवल) लेकर सब्जी मंडी मोतीपुर जा रहे थे। संदीप और जितेंद्र ने उनका पीछा किया और फतेहपुरवाला के पास पीछे से उनके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

NSIT
Nsmch

गिरफ्त में बेटे का दोस्त

मामले में पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और जिसमें हत्या के पीछे की पूरी कहानी सामने आ गई। जिसके बाद संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने जितेंद्र के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने संदीप के पास से घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं, जिनका मिलान सीसीटीवी फुटेज से किया गया है। 

एएसपी ने बताया कि जितेंद्र के पास हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी है, जिसे लेकर वह फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।