LATEST NEWS

  • diwali bonus
  • Diwali bonus: कर्मचारियों को कितना बोनस मिलना जरूरी? जानें नियम, न्यूनतम रकम और शिकायत का तरीका

  • DA Hike 2026
  • DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 फीसदी होने की उम्मीद, जानें सैलरी और एरियर का

  • Indian Railways Mobile charging prohibited
  • Indian Railways: भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, रात 11 से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग पर रोक

  • Railway Recruitment 2026
  • रेलवे में होगी 1265 स्टेशन मास्टरों की भर्ती, इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन, यहाँ करें क्लिक

  • chhapra Road Accident
  • Bihar News: सारण में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे समेत चार की मौत, शादी से लौट रहे परिवार में

Rajasthan road accident: राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा! जोधपुर में ट्रेलर से टकराई बस, 18 की मौत, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख

Rajasthan road accident: जोधपुर के फलोदी क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर की टक्कर में 18 लोगों की मौत। पीएम मोदी ने ₹2 लाख मुआवजा और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक।

Rajasthan road accident
राजस्थान जोधपुर बस हादसा- फोटो : social media

Rajasthan road accident:  राजस्थान के जोधपुर ज़िले के फलोदी के मतोड़ा इलाके में रविवार, 2 नवंबर 2025 को बड़ा सड़क हादसा हुआ।यह दुर्घटना भारतमाला एक्सप्रेसवे पर हुई, जब एक टूरिस्ट बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। अब तक 18 यात्रियों की मृत्यु की पुष्टि की गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री बीकानेर के कोलायत मंदिर से दर्शन कर सूरसागर लौट रहे थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक

हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है।उन्होंने एक्स (Twitter) पर लिखा फलोदी में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।मैं दिवंगतों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सहायता राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों और घायलों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की सहायता राशि दी जाएगी।उन्होंने लिखा, “यह हादसा हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं।”

NSIT
Nsmch

राहत और बचाव अभियान पूरी रात जारी

जोधपुर पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत कार्य शुरू किया।कई शव बस के अंदर फंसे थे, जिन्हें काटकर निकाला गया।घायलों को पहले फलोदी अस्पताल और फिर गंभीर लोगों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में रेफर किया गया।थाना प्रभारी अमानाराम ने बताया कि मृतकों की पहचान जारी है और घायलों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है।जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश पासवान ने कहा कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

हादसे का कारण — खड़ा ट्रेलर नहीं दिखा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा देर रात हुआ,जब बस चालक तेज रफ्तार में था और अंधेरे में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को नहीं देख सका।बस सीधे ट्रेलर से टकरा गई, जिससे सामने बैठे यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है।

शोक में डूबा राजस्थान

फलोदी और आस-पास के इलाकों में इस हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई।स्थानीय लोग अस्पतालों में खून दान करने पहुंचे और घायलों की मदद के लिए प्रशासन के साथ खड़े रहे। राजस्थान सरकार ने भी घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने की घोषणा की है।