LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Groom Use Helicopter: बाबा का सपना पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर पहुंचा किसान का बेटा अपने गांव,परिवार के खुशी का ठिकाना न रहा

भरतपुर के जाटौली गांव में दूल्हा राजीव ने अपने दादा का सपना पूरा किया और दुल्हन एकता को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर घर लाया। जानिए इस अनोखी शादी की पूरी कहानी।

Bharatpur Groom Use Helicopter
Bharatpur Groom Use Helicopter- फोटो : AI GENERATED

Bharatpur Groom Use Helicopter: राजस्थान के भरतपुर जिले के जाटौली घना गांव में इन दिनों एक शादी की खूब चर्चा हो रही है, और वजह है दूल्हा राजीव द्वारा अपनी दुल्हन एकता की हेलीकॉप्टर से की गई विदाई। यह नजारा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था, जब आसमान से हेलीकॉप्टर उतरा और दूल्हा-दुल्हन उसमें सवार होकर गांव पहुंचे।

दरअसल, यह सब राजीव के दादा पदम सिंह के एक सपने से शुरू हुआ था। वे हमेशा से चाहते थे कि उनका पोता अपनी शादी में दुल्हन को हेलीकॉप्टर से घर लेकर आए। पोते ने इस सपने को साकार कर दिखाया। यह शादी केवल एक पारिवारिक रस्म नहीं रही, बल्कि दादा और पोते के रिश्ते की मिसाल बन गई।

राजीव के पिता एक जमींदार

राजीव के पिता दान सिंह, जो खुद एक जमींदार हैं, ने भी इस ख्वाहिश को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर को किराए पर लाने के लिए लगभग 5 लाख रुपये खर्च किए गए। शादी सोमवार को उच्चैन कस्बे की रहने वाली एकता से हुई थी। इसके बाद मंगलवार सुबह 9:30 बजे हेलीकॉप्टर उच्चैन पहुंचा और ठीक 9:55 पर दुल्हन और दूल्हे को लेकर जाटौली घना गांव के लिए रवाना हुआ।

15 मिनट की हवाई यात्रा

सिर्फ 15 मिनट की यह हवाई यात्रा गांव के लोगों के लिए यादगार बन गई। खेत में बने हेलीपैड पर जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा, तो पूरे क्षेत्र से सैकड़ों लोग इस नजारे को देखने के लिए उमड़ पड़े। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग – हर कोई इस ऐतिहासिक पल को अपनी आंखों में कैद करना चाहता था।

NSIT
Nsmch

पूरा परिवार भावुक 

पूरा परिवार इस मौके पर भावुक और खुश नजर आया। दूल्हा राजीव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि दादा जी के सपनों को पूरा करने का मौका था। “उनकी ख्वाहिश को पूरी करते हुए मुझे जो सुकून मिला, वो शब्दों में नहीं बताया जा सकता,” राजीव ने कहा। गांववालों के लिए यह शादी किसी उत्सव से कम नहीं थी। आसपास के गांवों में भी यह चर्चा का विषय बनी रही। हर कोई कह रहा था कि जहां लोग कार या घोड़ी से बारात लाते हैं, वहां राजीव हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर आया – ये तो वाकई खास है।