LATEST NEWS

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

  • Bihar Teacher Crime:  गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के हत्थे चढ़ा, तत्काल सस्पेंड
  • Bihar Teacher Crime: गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

Road accident - राजस्थान में 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा, ब्रेक फेल डंफर ने 17 गाड़ियों को मारी टक्कर, 13 की मौत, 18 घायल

Road accident - राजस्थान में डंफर चालक ने लापरवाही के साथ गाड़ी चलाते हुए 17 गाड़ियों को कुचल दिया। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए।

Road accident - राजस्थान में 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा, ब

Jaipur - राजस्थान में 24 घंटे में दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां बीते रविवार शाम डंफर के खड़े ट्रक में घुसने से 18 की मौत के सदमे से लोग बाहर भी नहीं निकले थे कि अब राजधानी जयपुर मे फिर बड़ा  हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार डंफर ने 17 गाड़ियों को रौंद दिया। हादसे में अभी तक 13 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 18 की हालत नाजुक बताई जा रही  है। 

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई मृतकों के शरीर के अंग अलग हो गए — किसी का हाथ कट गया तो किसी का पैर। सड़क पर चारों ओर खून फैल गया और मंजर इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं।

लोहा मंडी इलाके में हुआ हादसा

यह हादसा हरमाड़ा के लोहा मंडी क्षेत्र में दोपहर करीब 1 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर 14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान डंपर का ब्रेक फेल हो गया और वह बेकाबू होकर आगे खड़ी व चल रही गाड़ियों से टकरा गया। डंपर की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि उसने करीब 300 मीटर तक वाहनों को रौंदते हुए मौत का तांडव मचा दिया।

कार में बैठे लोगों को भागने का मौका नहीं मिला

हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र ने बताया कि डंपर उस समय खाली था और तेज रफ्तार में लोहा मंडी रोड की ओर जा रहा था। उसने पहले एक कार को टक्कर मारी, फिर बाइक और ऑटो रिक्शा समेत कई वाहनों को कुचल दिया। 

NSIT
Nsmch

कुछ वाहनों में बैठे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों के मलबे और शवों का ढेर लग गया। कई शवों के बॉडी पार्ट्स अलग-अलग जगह बिखरे पड़े थे।

स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा। कांवटिया हॉस्पिटल और एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में घायलों को भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को अलर्ट पर रखा है।

पुलिस बचाव कार्य में जुटी

घटना के बाद हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। डंपर को क्रेन की मदद से हटाने का कार्य चल रहा है। हादसे के कारण लोहा मंडी रोड और VKI क्षेत्र में लंबा जाम लग गया था, जिसे धीरे-धीरे खुलवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद का नजारा बेहद भयावह था। कई गाड़ियां सड़क पर चकनाचूर पड़ी थीं और उनके आसपास लोगों के शव पड़े थे। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर तड़प रहे थे। 

स्थानीय लोगों ने अपने कपड़ों और गमछों से मृतकों और घायलों के शरीर को ढका। पुलिस और राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

“डंपर करीब 300 मीटर तक गाड़ियों को टक्कर मारता हुआ आया। इतने कम समय में सब कुछ तबाह हो गया,” एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया।

हादसे के बाद हरमाड़ा थाने के अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस मौके पर जुटी रही। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डंपर का ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि, पुलिस डंपर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।