LATEST NEWS

  • Gaya Liquor Raid
  • Bihar Crime:तस्कर को छुड़ाने के लिए पुलिस पर जमकर हुई रोड़ेबाजी, दारोगा समेत 5 जवान घायल, बिहार में

  • Bihar Traffic Drive
  • Bihar Traffic Drive: बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं! हो जाएं सावधान! चौक-चौराहों और चेकपोस्ट

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज जाने के लिए NWR चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेंगी खास सुविधाएं

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। ये ट्रेनें राजस्थान के उदयपुर और बाड़मेर से चलाई जाएंगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई और उपाय भी किए हैं।

train
train- फोटो : indian railways

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जनवरी 2025 के मध्य में आयोजित होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए राजस्थान समेत देशभर के श्रद्धालु उत्सुक हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। NWR ने उदयपुर और बाड़मेर से दो विशेष ट्रेनों की घोषणा की है, जिनका संचालन 19 जनवरी 2025 से शुरू होगा। आने वाले समय में अन्य मार्गों पर भी विशेष ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण ने बताया कि रेलवे के आसपास के अन्य जोनों के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने पर ट्रेनों में कोच बढ़ाने और स्टेशनों पर टिकटिंग एवं अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की भी योजना है।

Diarch GO

09609/09610 उदयपुर सिटी-धनबाद स्पेशल ट्रेन (1 ट्रिप): गाड़ी संख्या 09609 उदयपुर से 19 जनवरी को दोपहर 1 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 9 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09610 धनबाद से 20 जनवरी को रात 11 बजे चलेगी और 22 जनवरी की रात 9:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों जैसे जयपुर, अजमेर, प्रयागराज और गया पर रुकेगी। इसमें 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 9 स्लीपर और 2 सामान्य कोच होंगे।

04811/04812 बाड़मेर-बरौनी स्पेशल ट्रेन (1 ट्रिप): गाड़ी संख्या 04811 बाड़मेर से 19 जनवरी को शाम 5:30 बजे चलेगी और तीसरे दिन रात 9 बजे बरौनी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04812 बरौनी से 21 जनवरी को रात 11 बजे रवाना होकर 23 जनवरी को दोपहर 1 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। यह ट्रेन जयपुर, जोधपुर, प्रयागराज, हाजीपुर और अन्य स्टेशनों पर ठहराव देगी। इसमें 4 स्लीपर और 12 सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।

NSIT
Nsmch

NWR और अन्य रेलवे जोन त्योहारों और विशेष अवसरों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करते रहे हैं। दिवाली और छठ जैसे त्योहारों पर दर्जनों विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं। साथ ही नियमित ट्रेनों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े गए थे। महाकुंभ के लिए भी इसी तर्ज पर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।