LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

COUPLE SUICIDE - करवाचौथ के दिन पति के देर से आने से नाराज पत्नी ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, पत्नी की मौत से दुखी पति ने लगाई फांसी

COUPLE SUICIDE - करवाचौथ के दिन पति के देर से घर आने से नाराज पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं पत्नी की मौत से दुखी पति ने भी घर आकर फांसी लगाकर जान दे दी।

COUPLE SUICIDE - करवाचौथ के दिन पति के देर से आने से नाराज प
पति पत्नी ने खुदकुशी- फोटो : SOCIAL MEDIA

DESK - करवाचौथ के दिन जहां पत्नी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती है। वहीं राजस्थान में एक दंपती ने करवाचौथ के दिन आत्महत्या कर ली। बताया गया कि करवाचौथ के दिन पति के देर से आने पर पत्नी इस कदर नाराज हो गई, उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, वहीं पत्नी को इस तरह मरने देख पति खुद को संभाल नहीं पाया, घर आकर उसने भाई को मैसेज किया और खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना हरमाड़ा थाना इलाके के गांव नांगल सिरस की है। जहां रविवार रात नेटवर्किंग कंपनी में काम करनेवाला घनश्याम बुनकर  (38 साल) घर पर देरी से पहुंचा, वहीं व्रत के कारण दिनभर उपवास पर रही  ने मोनिका (35 साल) इससे नाराज हो गई। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मोनिका घर से निकल गई। इसके बाद घनश्याम मोनिका के पीछे पीछे उसको मनाने के लिए दौड़ा। लेकिन मोनिका ने ट्रेन के आगे छलांग लगा आत्महत्या कर ली। इस दौरान मोनिका के शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

Diarch GO

रेलवे ट्रैक पर पत्नी के क्षत-विक्षत शव को देख पति खुद को संभाल नहीं पाया और घर पर आने के कुछ घंटों बाद पत्नी की साड़ी का फंदा लगा सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले अपने बड़े भाई को वाट्सएप पर सुसाइड नोट भेज युवक ने लिखा - ''भाई, मैं हार गया सॉरी! मेरी पत्नी ट्रेन के आगे कट गई.' यह लिख खुद ने मौत को गले लगा लिया।

पति और पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है

NSIT
Nsmch

हरमाड़ा थानाधिकारी उदयभान यादव ने बताया, मृतक घनश्याम और मोनिका है, जिन्होंने रविवार देर रात सुसाइड कर लिया। मौके पर पुलिस को मृतक के बड़े भाई के पास 4 लाइन का सुसाइड मैसेज मिला है।

मृतक ने लिखा, ''भाई, मैं हार गया सॉरी! गणपत जी और घनश्याम कंडेल से बात कर लेना वो आपकी मदद कर देंगे. मेरी आईडी पर अब आपको काम करना है, मेरी वाइफ आज ट्रेन के सामने कट गई।'' यह सुसाइड मैसेज जब तक बड़ा भाई रिसीव करता तब तक घनश्याम ने जीवन लीला समाप्त कर ली।