LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

Sarkari naukri: राजस्थान में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, RSMSSB ने 1111 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

राजस्थान में जूनियर इंजीनियरों की भर्ती! इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए सुनहरा मौका! राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर के 1111 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

RSMSSB
RSMSSB - फोटो : RSMSSB

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर के 1111 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 नवंबर 2024 से शुरू होगी और 27 दिसंबर 2024 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

जूनियर इंजीनियर की यह भर्ती राज्य के विभिन्न विभागों के लिए निकाली गई है। इसमें सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड और पंचायती राज विभाग शामिल हैं। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-Scheduled Area) के 970 पद और अनुसूचित क्षेत्र (Scheduled Area)  के 141 पद हैं. कुल मिलाकर 1111 पद पर भर्ती होगी। 


  • योग्यता और आयु सीमा

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदन के लिए तय आयु सीमा के अनुसार  न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।


Diarch GO

चयन प्रक्रिया और वेतन

  • उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। कनिष्ठ अभियंता पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। परिवीक्षा काल में वेतन राज्य सरकार के नियमों के अनुसार मिलेगा।


आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी वर्ग: ₹600

ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), SC/ST: ₹400

फॉर्म में करेक्शन शुल्क: ₹300

आवेदन प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

“जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024” के लिंक पर क्लिक करें।

आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि से पहले सभी विवरण ध्यानपूर्वक भरें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना पढ़ें

NSIT
Nsmch