LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

REET 2025: आवेदन पत्र में सुधार का आखिरी मौका आज, तुरंत करें बदलाव

REET 2025 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने का अंतिम मौका आज, 19 जनवरी 2025 है। कैंडिडेट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। आज के बाद कोई सुधार मान्य नहीं होगा, इसलिए तुरंत करेक्शन करें।

REET 2025: आवेदन पत्र में सुधार का आखिरी मौका आज, तुरंत करें

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2025 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार करने का अंतिम मौका आज, 19 जनवरी 2025 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन में किसी भी प्रकार का आवश्यक संशोधन समय रहते कर लें, क्योंकि आज के बाद कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

किन विवरणों में हो सकता है सुधार?

राजस्थान बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, परीक्षा स्तर, और परीक्षा केंद्र प्राथमिकता में बदलाव नहीं किया जा सकता। लेकिन अन्य जानकारियों में सुधार का अवसर दिया गया है।

आवेदन में सुधार के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो:

  1. आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर REET 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. सुधार आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें।
  4. आवश्यक बदलाव करें और भुगतान करें।
  5. पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा शेड्यूल और एडमिट कार्ड

REET परीक्षा 27 फरवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित होगी:

  • पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे
  • दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे

एडमिट कार्ड 19 फरवरी 2025 को शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch