LATEST NEWS

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

राजस्थान में तहसील राजस्व लेखाकार और कनिष्ठ लेखाकार भर्ती के परिणाम घोषित, 5388 पदों पर चयन

राजस्थान में तहसील राजस्व लेखाकार और कनिष्ठ लेखाकार के कुल 5388 पदों पर भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा 10 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी, और अब आरएसएमएसएसबी ने मेरिट लिस्ट को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया है। उम्मीदवा

राजस्थान में तहसील राजस्व लेखाकार और कनिष्ठ लेखाकार भर्ती के

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने तहसील राजस्व लेखाकार और कनिष्ठ लेखाकार के 5388 पदों पर भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। परिणाम अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। अभ्यर्थी वेबसाइट से मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं।

यह भर्ती परीक्षा 10 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी, और बाद में 27 जून 2024 को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए 10519 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। अब फाइनल मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं, जिनका चयन वरीयता के आधार पर किया गया है।

डायरेक्ट लिंक से मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स:

  • RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • रिजल्ट सेक्शन में जाकर PDF डाउनलोड करें
  • अपना रोल नंबर चेक करें

जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में चयनित हुए हैं, उन्हें जल्द ही नियुक्ति प्रदान की जाएगी।