varinder ghuman died - दुनिया के पहले वेजिटेरियन प्रोफेशनल बॉडी-बिल्डर की मौत, सलमान खान के साथ इस फिल्म में आए थे नजर

varinder ghuman died - दुनिया के पहले वेजिटेरियन बॉडी बिल्डर वीरेंदर घुम्मण की मौत हो गई है। वीरेंदर की मौत ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है।

varinder ghuman died - दुनिया के पहले वेजिटेरियन प्रोफेशनल ब

N4N DESk - पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. एक्टर और दुनिया के पहले वेजिटेरियनबॉडी-बिल्डर वरिंदर सिंह घुमनका निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। वरिंदर सिंह की अचानक मौत ने उनके फैंस को भी हैरान कर दिया है। उनके बीच सन्नाटा पसर चुका है।

माइनर ऑपरेशन के लिए गए थे अस्पताल, पड़ा दिल का दौरा

वरिंदर बाइसेफ इंजरी का माइनर ऑपरेशन करवाने के लिए अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल गए थे. वो अकेले ही घर से निकले थे. क्योंकि ये माइनर ऑपरेशन था, इसलिए उनको आज ही वापस आना था, लेकिन अचानक उनको कार्डियक अरेस्ट आ गया और उनकी मौत हो गई।

Diarch GO

2009 में रहे मिस्टर इंडिया

वरिंदर एक जाने-माने फिटनेस फ्रीक थे. वरिंदर 'मिस्टर इंडिया 2009' में रह चुके थे। सिर्फ इतना ही नहीं, वरिंदर 'मिस्टर एशिया चैंपियनशिप' में सेकेंड पोजीशन पर रहे थे। इन्हें 'द हीमैन ऑफ इंडिया' कहा जाता था। पर वरिंदर को एक्टिंग का भी बहुत शौक था।

आर्नोल्ड श्वार्जनेगर के हेल्थ प्रोडक्ट्स के  ब्रांड एम्बेस्डर

वरिंदर, दुनिया के पहले वेजिटेरियन प्रोफेशनल बॉडी-बिल्डर थे. ये IFBB (इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी-बिल्डिंग एंड फिटनेस) प्रो कार्ड हासिल करने वाले पहले इंडियन बॉडी-बिल्डर थे. अमेरिकन एक्टर Arnold Schwarzenegger ने वरिंदर को एशिया में अपने हेल्थ प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने के लिए हायर किया था. वरिंदर, उनके प्रोडक्ट्स के ब्रांड एम्बेस्डर बने थे.

NSIT
Nsmch

एक्टिंग का था वरिंदर को शौक
 वरिंदर सिर्फ फिटनेस में ही नहीं, बल्कि एक्टिंग में भी दिलचस्पी रखते थे. कुछ पंजाबी और हिंदी फिल्में वरिंदर ने की हैं. इसमें 'कबड्डी वन्स अपॉन' एक पंजाबी फिल्म रही जिसने वरिंदर को रातोरात स्टार बना दिया था. इस फिल्म से वरिंदर ने एक्टिंग डेब्यू किया था।

टाइगर 3 में सलमान खान के साथ किया काम

हिंदी फिल्मों में वरिंदर ने 'रोर-टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' से डेब्यू किया था. इसके बाद वरिंदर 'मरजावां' फिल्म में भी नजर आए थे।
 सलमान खान के साथ वरिंदर फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आए थे. उनकी बॉडी-बिल्डिंग की हर किसी ने तारीफ की थी। जिस तरह की फिजीक वरिंदर ने बनाई थी, उसे देखकर सलमान के फैन्स दीवाने हो गए थे।ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी।

सलमान खान के साथ भी वरिंदर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी, जिसमें उनका लुक काफी गंभीर नजर आ रहा था। जब फिल्म का ट्रेलर आया था, तभी वरिंदर फैन्स के बीच अपनी पर्सनैलिटी को लेकर छा गए थे।