LATEST NEWS

  • Tirhut Graduate Poll
  • Tirhut Graduate Poll: तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी 3427 वोटों से आगे, पढ़िए अब तक के मतों

  • Patna Teacher MLC Poll RJD Sanjeev Kumar Defeats BJP Yadav
  • Patna Teacher MLC Election: पटना शिक्षक MLC सीट पर RJD की जीत की आधिकारिक घोषणा, संजीव कुमार बोले-

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

HARYANA ELECTION : किसानों की नाराजगी दूर करने में जुटे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, एक साथ कई मुद्दों पर समाधान के दिए संकेत

HARYANA ELECTION : किसानों की नाराजगी दूर करने में जुटे कृषि

DESK : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों के तरफ से धुआंधार प्रचार किया जा रहा है। चुनाव लड़ने वाली सभी पार्टी इसी प्रयास में है कि किसी भी तरह किसानो के वोट को अपने पाले में अपने पाले में लिया जाए । इसी कड़ी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई संगठनो के प्रमुख के साथ मुलाकात की । कृषि मंत्री के साथ  किसान संगठनो के प्रतिनिधि से मुलाकात के दौरान एमएसपी समते किसानों से जुड़ी कई अहम मुद्दो पर चर्चा हुई । 

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को लेकर एक बड़ा बयान दे दिए । उन्होंने कहा कि हम तब तक किसानों के साथ संवाद करेंगे, जब तक मसलों का समाधान नहीं हो जाता। चौहान ने कहा कि यह तो शुरुआत है। हम सभी मुद्दों पर बैठकर बात करेंगे और हर मसले का समाधान निकालने का प्रयास होगा।

 केंद्रीय कृषि मंत्री ने एमएसपी को लेकर कहा कि हमें एमएसपी को मजबूत करने के सुझाव मिले हैं। हम उन पर विचार करेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर वादा किया कि हम किसानों के साथ हर मंगलवार को मीटिंग करेंगे और पूरे देश के किसानों से बातचीत की जाएगी। चौहान ने कहा कि यह पहले राउंड की वार्ता थी और किसानों ने इस दौरान इंश्योरेंस स्कीम से लेकर एमएसपी तक के मुद्दे को उठाया। हमने उनसे विचार करने की बात कही है और आगे भी चर्चा जारी रखने पर सहमति बनी है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि हमने किसानों से बातचीत में कहा कि आप लोगों की सेवा करने हमारे लिए भगवान की पूजा करने जैसा ही है।

बता दें कि कुछ साल पहले हुए किसान आदोंलन में हरियाणा के हजारों किसान शामिल हुए थे। हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि किसान वर्ग के वोटर बीजेपी से नराज चल रहे हैं। अब किसान संगठनोंं के प्रमुखों के साथ कृषि मंत्री की मुलाकात हकियाणा विधानसभा चुनाव को लकर अहम माना जा रहा है। इसको लेकर यह भी कयास लगाए जा रहे है कि जो भी किसान वोटर बीजेपी से नराज है उनको मनाने की आखिरी कोशिश है।

NSIT
Nsmch

REPORT - RITIK KUMAR