LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar Politics : बिहार में महाप्रलय के बीच बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे चिराग, तेजस्वी-राहुल पर खूब भड़के

 Chirag reached Saharsa

Bihar Politics : बिहार में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। बिहार सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों तक राहत समाग्री पहुंचाई जा रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सहरसा पहुंचे। जहां सहरसा के नवहट्टा प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के केदली पंचायत के असेय पहड़ापुर पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण कर स्थिति की जानकारी ली। उनके साथ दिग्गज नेता और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और लोजपा (रामविलास) के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कांग्रेस के वरीय नेता और सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में सरकार कैसे बने? इसके लिए चिंतित हैं और आपदा में आने का उनके पास समय नहीं हैं। इस दौरान चिराग पासवान ने महागठबंधन के नेताओं पर जमकर हमला बोलते हुए इस विपदा की घड़ी में राजनीति न करने की नसीहत तक दे डाला।


दूसरी ओर, राजद आज स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में धरना प्रदर्शन कर रही है। इसको लेकर चिराग पासवान ने कहा कि, महामारी के समय ये लोग राजनीति करते हैं। पहले ये लोग बताएं कि ये लोग हैं कहां? चिराग ने कहा कि मैं किसी के ऊपर व्यक्तिगत सवाल खड़े नहीं कर रहा लेकिन जब चुनाव के समय सभी नेता दिखाई देते हैं तो त्रासदी के समय क्यों नहीं। चिराग पासवान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि, राहुल गांधी के पास समय नहीं है वो एक बार भी नहीं आए।   

NSIT
Nsmch

बता दें कि, नौहट्टा प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर सात पंचायत कोसी नदी की उफनाती तेजधार और प्रलयकारी बाढ़ से प्रभावित है। चिराग इन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसी दौरान चिराग पासवान ने कहा कि वह दो दिनों से बाढ़ पीड़ितों के बीच घूम रहे हैं ताकि सही जानकारी और अधिकृत जानकारी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को दी जा सके। उन्होंने कहा कि पीएम और सीएम खुद बाढ़ पीड़ितों के लिए काफी चिंतित हैं। यह समय आरोप प्रत्यारोप का नहीं है।इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने केंद्रीय मंत्री से अंचल प्रशासन पर किसी तरह की मुआवजा नहीं देने की बात कही। इसपर मंत्री ने सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा और अंचल अधिकारी मोना बहन को अविलंब सुखा राशन, प्लास्टिक शीट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।