LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज देंगे जहानाबाद को बड़ा तोहफा, विधानसभा चुनाव के पहले जिले में साकार होंगी कई योजनाएं

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज देंगे जहानाबाद को बड़

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को जहानाबाद जिले का दौरा कर रहे हैं. वे सड़क मार्ग से पटना से जहानाबाद के लिए रवाना हुए. सीएम नीतीश जहानाबाद को बड़ी सौगात देंगे और जिले में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे. इस दौरान उन्होंने पटना-गया-डोभी पथ का निरीक्षण किया. वे जहानाबाद में आरओबी का निरीक्षण करेंगे. साथ ही कल्पा पंचायत में पंचायत सरकार भवन का उदघाटन करेंगे. इस दौरान अन्य विभागीय योजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास भी सीएम नीतीश कुमार रिमोट से करेंगे. 

अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वे लाभुको को लाभ वितरण करने के बाद तालाब के निरीक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे. राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले जिले को बड़ी सौगात देने की पहल के तहत सीएम का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरान वे जिले में गतिमान विभिन्न परियोजनाओं का निरिक्षण करेंगे. साथ ही विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को लेकर अधिकारियों के समीक्षा रिपोर्ट भी लेंगे. इतना ही नहीं कई नई योजनाओं का शुभारम्भ भी सीएम नीतीश अपने इस दौरे के दौरान करेंगे. 

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले एक महीने से लगातार अलग अलग जिलों के दौरे पर हैं. वे पहले भी पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, रोहतास, भोजपुर, चंपारण, सहरसा, पटना, नालंदा आदि जिलों का दौरा का चुके हैं और वहां चल रही विकास परियोजना को समयबद्ध पूरा कराने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया है. इतना ही नहीं इन जिलों में उन्होंने नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया है. अब इसी क्रम में सीएम का जहानाबाद दौरा है जिसमें वे जिले को खास तोहफा देंगे. माना जा रहा है कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सीएम नीतीश अपने स्तर से तमाम जिलों में विकास कार्यों को देख रहे हैं. इससे अगले वर्ष होने वाले चुनाव के पहले वहां के लोगों को कई नई योजनाओं का लाभ मिलेगा. 


NSIT
Nsmch

सीएम नीतीश के साथ उनके कई मंत्रिमंडल सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारी भी जहानाबाद जा रहे है.