LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Gandhi Jayanti 2024: महात्मा गांधी की 155वीं जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया गया याद

Gandhi Jayanti 2024: महात्मा गांधी की 155वीं जयंती व लाल बहा

Gandhi Jayanti 2024: महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को देश याद कर रहा है.महात्मा गांधी का जीवन और उनके विचार आज भी अत्यधिक प्रासंगिक हैं, खासकर आज के  वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में गांधी की शिक्षाएँ और सिद्धांत मानवता के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते हैं.

महात्मा गांधी, जिन्हें बापू के नाम से भी जाना जाता है, का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों का उपयोग करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका जीवन सत्य, सद्भाव और समानता के आदर्शों पर आधारित था, जो आज भी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं.

गांधी जयंती को हर साल 2 अक्टूबर को मनाया जाता है. यह दिन न केवल महात्मा गांधी की जयंती है, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है

गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।.उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि “सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा” इसके साथ ही, उन्होंने स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए सभी नागरिकों से स्वच्छता गतिविधियों में भाग लेने की अपील की.

NSIT
Nsmch

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में उन्हें नमन किया. इसके अलावा, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य राजनीतिक नेता भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं.

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय, उत्तर प्रदेश में हुआ था.उनकी जयंती रक देश के लोगों ने उन्हें नमन किया. यह दिन भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दोनों महान नेताओं की विचारधारा और योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है.

शास्त्री जी ने अपने जीवन में सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति का परिचय दिया. उनके द्वारा दिए गए नारे “जय जवान, जय किसान” ने भारतीय समाज में एक नई ऊर्जा भरी और उन्हें एक प्रेरणास्रोत बना दिया.

वहीं जमुई: आज गांधी जयंती के अवसर पर बापू अमर रहे की गूंज से जमुई का समाहारणलाय परिसर गूंज उठा। सर्वप्रथम जमुई की डीएम अभिलाषा शर्मा ने समाहरणालय परिसर में अवस्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन किया। उसके बाद जिले के पुलिस कप्तान चंद्र प्रकाश ने भी गांधी जी को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिसके बाद स्वच्छता ही सेवा के तहत संवाद कक्ष में डीएम ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने को लेकर जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा बरहट, लक्ष्मीपुर और चकाई के बीडीओ सहित अन्य पदाधिकारियों एवम कर्मियों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डीएम अभिलाषा शर्मा ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

तो वहीं प•चम्पारण बेतिया जिला प्रशासन की तरफ से स्वच्छता ही सेवा व गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुये साइकिल रैली निकाली गई तो वही महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई।समाहरणालय स्थित  सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी जयंतकांत, डीएम दिनेश कुमार राय समेत  जिले के वरीय अधिकारियों  एवं मेयर गरिमा देवी शिकारिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी .

बेतिया से आशिष और जमुई से सुमित कुमार की रिपोर्ट