LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News: 73 साल के हुए भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. आर के सिन्हा, चित्रगुप्त मंदिर और पटना सिटी में जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन सामग्री का हुआ वितरण

Bihar News: 73 साल के हुए भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. आर के सिन

Bihar News: भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. आर के सिन्हा का आज 73 वां जन्मदिन मनाया गया। सिन्हा के 73वे जन्मदिन के अवसर पर आदि चित्रगुप्त मंदिर और पटना सिटी में जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन सामग्री का वितरण हुआ। दरअसल, पूर्व सांसद आर के सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर आदि चित्रगुप्त मंदिर और पटना सिटी में भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को भोजन सामग्री वितरण किया गया।

इस अवसर पर चित्रगुप्त आदि मंदिर प्रबंधक कमिटी के प्रधान सचिव सुदामा प्रसाद ने बताया कि मंदिर के अध्यक्ष डॉ. आर के सिन्हा से हमे प्रेरणा मिलती है कि हम कैसे एक दूसरे का ख्याल रखे। इसी के आलोक में आज उनके जन्मदिन के अवसर पर लोगों के बीच भोजन सामग्री का वितरण किया गया है। पूर्व सांसद के निजी सचिव मनीष किशोर ने बताया कि आज 73वे जन्मदिन के अवसर पर पटना के कई स्थानों पर कार्यकर्ता द्वारा कई कार्यक्रम रखे गए है।


सांसद के पटना आवास अन्नपूर्णा में भी भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके अलावा एसीएफएल द्वारा मुफ्त स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों महिलाओं ने अपने स्वास्थ की जांच कराई। इसके अलावा पटना हाई स्कूल गर्दनीबाग पंचमंदिर तालाब एव पटना हाई स्कूल के प्रांगण में 5 पीपल और नीम के वृक्षारोपण हुआ। 

NSIT
Nsmch

निशा मंदिर ,लोहानीपुर में सतीश राजू के नेतृत्व में फल एवं मिष्ठान का वितरण मूक बधीर बच्चो के बीच किया गया। कार्यक्रम में  वार्ड नं 15 के पार्षद शशिभूषण, राजेश श्रीवास्तव, राजेश सिन्हा, विवेक, अभिषेक बिन्नी, चंद्रशेखर, राणा रितेश बिट्टू सिंह, राजू, आशीष, अभिषेक सिंह, संजय राय , सुधीर मुखिया के साथ अनेकों कार्यकर्ता ने उनके लम्बी उम्र की कामना की।