LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

BIHAR CRIME - पटना में लिट्टी दुकानदार की गोली मारकर हत्या, फिर गंगा नदी में फेंक दिया शव, सामने आई वजह

BIHAR CRIME - पटना में लिट्टी दुकान चलानेवाले युवक का शव गंगा नदी के बालू से बरामद किया गया है। बताया गया कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को यहां फेंक दिया था। फिलहाल शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

BIHAR CRIME - पटना में लिट्टी दुकानदार की गोली मारकर हत्या,
लिट्टी दुकानदार की हत्या- फोटो : कुलदीप भारद्वाज

PATNA -  राजधानी पटना के पश्चिमी क्षेत्र में अपराधियों का तांडव रुकने का नाम नही ले रहा है। आए दिन अपराधियों की बंदूक से निकली गोलियों इंसानी ज़िदगियों को लील रही है। ताजा मामला दानापुर से है, जहां गुरुवार को एक  दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई और फिर शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया। 

यह घटना दियारा क्षेत्र के अकीलपुर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा घाट के पास हुई। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और वहां से एक देसी कट्टा बरामद किया। 

 मृतक की पहचान भूलावन रोड निवासी मंटू कुमार के रूप में हुई है। जो लिट्टी की दुकान चलाया करता था। मकतूल मंटू के भाई मुन्ना ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके भाई का कुंदन नामक व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मुन्ना का आरोप है कि इसी विवाद के चलते कुंदन ने उनके भाई की हत्या कर दी। शव गुरुद्वारा घाट के पास गंगा किनारे बालू में पाया गया। पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। इस घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। 

दानापुर के एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह मामला गोली मारकर हत्या का लगता है और इसे हर एंगल से जांचा जा रहा है। इस घटना ने स्थानीय क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने अखिलपुर थाना क्षेत्र की टीम को भी सूचित किया है और वहां की पुलिस को जांच में शामिल किया गया है।

NSIT
Nsmch

 अब पुलिस इस मामले में शामिल संदिग्धों की तलाश कर रही है और जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।यह घटना अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। पुलिस द्वारा हर एंगल से छानबीन और सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि जल्द से जल्द इस हत्या के दोषियों को गिरफ्तार किया जा सके।

कुलदीप भारद्वाज की रिपोर्ट