LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

युवक की गोली मारकर हत्या,गांव में मिली लाश, पुलिस को सुराग की तलाश

युवक की गोली मारकर हत्या,गांव में मिली लाश, पुलिस को सुराग क

जहानाबाद- क्रोकरी ओपी क्षेत्र के मसाढ़ गांव में एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है.जानकारी के अनुसार युवक हर मंगलवार की भांति इस मंगलवार को भी मंदिर पर भजन कीर्तन करने गया हुआ था,भजन कीर्तन करने के उपरांत अपने घर के लिए निकला था लेकिन रास्ते में किसी ने उसकी हत्या कर दी. अपराधियों ने युवक के सिर में दो गोली मारी है.

  युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया है. परिजनों ने बताया कि युवक मृतक अनिकेत कुमार है और वह  पढ़ाई करता था. 

 घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.  घटना कैसे हुई, अंजाम किसने दिया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है.  मृतक का शव गांव में ही पड़ा था. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट- रितेश कुमार