LATEST NEWS

  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा
  • सहरसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अलग-अलग मामलों के छह आरोपी को दबोचा

  • Tejashwi Yadav Attacks Anant Singh
  • अनंत सिंह को 'अपराधी' बताकर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करने पर किया बड़ा ऐलान

  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है एनडीए की हवा
  • तेजस्वी यादव का एनडीए सरकार पर तीखा हमला: कहा-उपचुनाव के नतीजों से साफ है, राज्य में टाइट है

  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही सामने, SKMCH में भर्ती
  • मुजफ्फरपुर में संदिग्ध स्थिति में बेहोश मिली महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा : एसिड पीने की बात आ रही

  • मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • सीएम सम्राट की अनोखी पहल, बिहार की सड़कों को मिलेगी सात साल की सुरक्षा, अब होगी इस खास

अपनी नई फिल्म के कारण बड़ी परेशानियों में घिरी जवान एक्ट्रेस नयनतारा, श्रीराम को लेकर विवादित सीन के कारण हुआ केस दर्ज

अपनी नई फिल्म के कारण बड़ी परेशानियों में घिरी जवान एक्ट्रेस

DESK : अपनी नई फिल्म अन्नापूर्णी को लेकर जवान फिल्म की लीड एक्ट्रेस नयनतारा बड़ी मुसीबत में पड़ती हुई नजर आ रही है। फिल्म के एक सीन को लेकर उनके खिलाफ मध्य प्रदेश में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नयनतारा के साथ फिल्म के एक्टर जय, फिल्म के डायरेक्टर नीलेश कृष्ण, प्रोड्यूसर्स, जी बिजनस स्टूडियोज के चीफ बिजनस ऑफिसर औऱ नेटफ्लिक्स इंडिया की कॉन्टेंट हेड मोनिका शेरगिल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया किया गया है। 

दरअसल नयनतारा की यह फिल्म 1 दिसंबर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद 29 दिसंबर को यह मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई। फिल्म के एक सीन में भगवान श्रीराम को मासांहार खानेवाला बताया गया है। जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया, नतीजा यह हुआ कि नेटफ्लिक्स को अपने ओटीटी प्लैटफॉर्म से यह फिल्म हटानी पड़ गई। हालांकि इसके बाद भी लोगों का विरोध कम नहीं हुआ और जबलपुर में केस फाइल करने की बात सामने आ रही है। 

नयनतारा को किया गया था ट्रोल

बता दें कि विवादित सीन को लेकर सोशल मीडिया पर इस फिल्म का जमकर विरोध किया गया था। विश्व हिंदू परिषद के नेता श्रीराज नैयर ने बीते दिनों क्लिप ट्विटर पर पोस्ट की थी। साथ ही नेटफ्लिक्स को चेतावनी दी थी कि तत्काल ये फिल्म हटा दें। इस क्लिप पर लोगों ने आपत्ति जताई थी। नयनतारा को भी ट्रोल किया गया था। कुछ लोगों ने सवाल किए थे कि क्या यह सच है? वाल्मीकि ने ऐसा लिखा था?  विरोध के बाद जी स्टूडियोज ने भी विश्व हिंदू को माफीनामा भेजकर जानकारी दी कि फिल्म हटा ली गई है।

श्रीराम के वनवास का किया जिक्र

वायरल क्लिप में नयनतारा कॉलेज यूनिफॉर्म में सीढ़ियां चढ़ती दिख रही हैं। उनके साथ एक्टर भी चल रहा है। वह उन्हें संस्कृत के श्लोक का अर्थ समझाता है, वाल्मिकी ने रामायण में कहा है, जब वनवास में भूख लगी थी तो राम और सीता ने जानवरों को मारकर खाया था। रामायण में भी लिखा है कि वे नॉनवेज खाते थे। राम तो विष्णुजी के ही अवतार हैं ना? इस पर नयनतारा सोच में पड़ जाती हैं।

NSIT
Nsmch

रामायण के श्लोक को गलत तरीके से दिखाने का आरोप

फिल्म के मेकरों पर आरोप है कि वाल्मिकी रामायण के जिस श्लोक का हवाला देकर उन्हें मांसाहार खानेवाला बताया गया, वह अधूरा है। पूरे श्लोक में कहीं भी ऐसा जिक्र नहीं किया गया है। लेकिन मेकर्स ने श्लोक के आधे हिस्से को गायब कर दिया। जिसके बाद फिल्म से विवादित सीन को हटाने की मांग तेज हो गई थी।