LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बिहार में बारिश का यलो अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश,मेघ गर्जन और वज्रपात

बिहार में बारिश का यलो अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश,मेघ गर

पटना:  बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. दिन में धूप निकलने से ठंड से थोड़ी राहत जरुर मिली है. लेकिन पछुआ हवा ने सुबह शाम कनकनी बढ़ा दी है.अगले 24 घंटे में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत कई जिलों में आज बादल छाए रहने की संभावना है.  साथ ही 13 और 14 फरवरी को पटना और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है.बारिश के बाद ठंड बढ़ने के आसार हैं. 14 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.

पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद जिले के एक या दो जगहों पर हल्के बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है. बिहार में ठंड का प्रकोप इस साल काफी लंबा रहा. ठंड के साथ ही बिहार के अधिकांश जिलों में पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. पिछले दो दिन में पछुआ हवा की रफ्तार 20-30 किमी प्रति घंटे से लेकर 40 किमी प्रति घंटे तक चली,राज्य का वातावरण शुष्क बना रहा.  राज्य में वर्षा के आसार बन रहे हैं. उसके बाद ही मौसम में सुधार होगा. सूबे में सबसे कम तापमान सोमवार को गया जिले का रहा.

 मौसम विभाग के अनुसार  पर अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट जारी रहेगा. इस कारण सुबह और शाम लोगों को ठंड के साथ कनकनी का भी एहसास होगा. 

NSIT
Nsmch

बसंत पंचमी से ठीक पहले यानी 13-14 फरवरी को पटना, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल इसके अलावा दक्षिण मध्य भागों के गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार बिहार में अभी ठंड का अहसास होगा, तापमान में 2 से 3 डिग्री से. की गिरावट हो सकती है. 

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में अधिक कमी आने वाले दिनों में देखने को मिलने वाली है. भागलपुर, नवादा, अररिया, डेहरी और कैमूर के न्यूनतम और किशनगंज, फारबिसगंज, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पुपरी, भोजपुर, औरंगाबाद के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है