LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

वाह रे शराबबंदी ! अब इस जिले में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, बिहार पुलिस ने हरियाणा के दो तस्करों को दबोचा

वाह रे शराबबंदी ! अब इस जिले में भारी मात्रा में विदेशी शराब

ARWAL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। ऐसे में तस्कर तरह तरह के हथकंडे अपनाकर प्रदेश में शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं। वहीं पुलिस लगातार इन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला अरवल का है। जहां पुलिस ने 273 कार्टून विदेशी शराब को बरामद किया है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल, अरवल पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के निर्देश पर अरवल जिले के कलेर थाने के पुलिस ने वाहन जांच के दौरान NH 139 से वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब  बरामद किया है।

इस सबंध में  डीएसपी कृति कमल ने बताया कि विशेष अभियान के तहत NH 139 पर कलेर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार के द्वारा आने जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। इसी क्रम में औरंगाबाद की ओर से चलकर आ रही एक टाटा 12 चक्का ट्रक जिसका रजि० नं० HR67B 7382 आते हुए दिखाई दिया, जिसे पुलिस बल द्वारा रोकने का इशारा किया गया। पुलिस बल को देख कर वाहन का चालक गाड़ी तेज कर भागने लगा। जिसे पुलिस बल द्वारा पीछा कर अमीरबिगहा के समीप ट्रक को जब्त किया गया। 

ट्रक को पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में ट्रक में खाद के 180 बोरा के नीचे भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पाया दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा जब्त कर थाना परिसर लाई गई जहां शराब की गिनती कि गई तो 273 कार्टून में कुल 2541 लीटर विदेशी शराब पाया गया। 

इस संबंध में कलेर थाना कांड सं0-111/2024, दिनांक-27.08.2024, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशो० अधि०2018 अंकित किया गया है। गिरफ्तार वाहन चालक जितेन्द्र, पिता-जगत सिंह, जिला-रोहतक, राज्य-हरियाणा एवं उप चालक प्रवीण,पिता संदीप, जिला-रोहतक, राज्य-हरियाणा का रहने वाला बताया जाता है। इस छापेमारी दल में कलेर थाना अधयक्ष अविनाश कुमार, पु०अ०नि० दिलीप कुमार पासवान, सिपाही गुलाम मुस्तफा, विपिन कुमार शामिल थे।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंंदन कुमार की रिपोर्ट