LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

अरवल को विकसित करने को लेकर भोला शर्मा की घोषणा पर काम शुरु, दो दर्जन गांवों में चल रहा है सर्वे ,ये क्षेत्र होंगे विकसित

अरवल को विकसित करने को लेकर भोला शर्मा की घोषणा पर काम शुरु,

अरवल- अरिस्टो फार्मा की ओर से जिले में कई काम किये जा रहे हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान अरिस्टो फार्मा के एमडी उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने अरवल को विकसित करने की घोषणा की थी. स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनते हुए भोला बाबू ने तुरंत आदेश दिया था कि समस्याग्रस्त गांवों को चिह्नित करने के लिए सर्वे किया जाए और उसका निराकरण जल्दी से जल्दी कर दिया जाए. 

इसी क्रम में अरिस्टो फार्मा द्वारा अरवल के ग्रामों में विकास कार्य की शुरुआत कर दी गई है.  इसको लेकर  फार्मा के सीएसआर के द्वारा मेंहंदीया  प्रखण्ड के दर्जनों ग्रामों में सर्वे शुरु कर दिया गया है. 

Diarch GO

  अरिस्टो फार्मा के एमडी उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू  के घोषणा को धरातल पर उतारने  के लिए प्रथम चरण में अरवल के दो दर्जन ग्रामों को प्राथमिकता के आधार  पर चयन किया गया. ह्रदय चक,परशुरामपुर,बाथे, कमता, मसदपुर, राज खरसा,सोहसा, बेलसार, रजपुरा, मेहन्दीया,पहलेजा, जयपुर,कोयल इस्माइलपुर, नाथ खरसा,निरंजनपुर,उसरी,चकिया,हरदिया, चंदा मैनपुरा गांवों में सर्वे का काम शुरु हो गया है. इन ग्रामो में सोलर स्ट्रीट लाइट ,चापाकल, शौचालय,कम्युनिटी हॉल, नली गली आदि का  सर्वे किया जाएगा, जो भी समस्या होगी उसका शीघ्र निराकरण कर दिया जाएगा.  

NSIT
Nsmch

इसके लिए  सीएसआर टीम के द्वारा इन ग्रामो में  सर्वे  का कार्य किया जा रहा है. इस सर्वे टीम में  बुलू शर्मा , राजेन्द्र कुमार  के साथ करीब आधा दर्जन लोग शामिल  हैं. इस कार्य में  सोहसा पंचायत के पूर्व मुखिया  और वर्तमान मुखिया  पूनम देवी के पति मनोज कुमार भी सहयोग कर रहे हैं.  

अरिस्टो फार्मा के एमडी उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू के  घोषणा को कार्यरुप देने स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है वहीं लोग भोला बाबू को धन्यवाद देते नहीं थक रहे हैं.