LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

'मोदी सरकार में महिलाओं को मिल रहा पूरा सम्मान', समस्तीपुर से NDA प्रत्याशी शांभवी ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, जनता से मांगा आशीर्वाद

'मोदी सरकार में महिलाओं को मिल रहा पूरा सम्मान', समस्तीपुर स

PATNA: समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन समर्थित लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी शांभवी ने गुरूवार को समस्तीपुर लोकसभा के शिवाजी नगर प्रखण्ड के विभिन्न गांवों मे सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर एनडीए के पक्ष वोट करने की अपील की और पार्टी के चुनाव चिन्ह हेलिकॉप्टर के निशान के बारे मे जनता को अवगत कराया। एनडीए प्रत्याशी ने शिवाजीनगर प्रखण्ड के परशुराम‚ करियन‚ रानीपखी‚ धर्मपुर‚ दसौत‚ जानकीनगर हाट‚ दहियार‚ मधुरापुर‚ भतही भटौरा‚ वल्लीपुर आदि गाँवों मे जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद मांगा और आगामी 13 मई को हेलिकॉप्टर निशान पर ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील की। 

एनडीए प्रत्याशी शांभवी ने इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि एनडीए सरकार में महिलाओं को पूरा हक और सम्मान मिल रहा है। बिहार में सरकारी नौकरियों में 35% महिलाओं को आरक्षण मिल रहा है। पंचायती राज और नगर निकायों के चुनाव में 50% महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिल रहा है। जिससे महिला हर क्षेत्र मे सशक्त हो रही है। केंद्र की एनडीए सरकार में 30 करोड़ महिलाओं को मुद्रा लोन दिया गया। आज मुफ्त राशन और गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। 2029 तक गरीबों का बिजली बिल जीरो करने का लक्ष्य केंद्र सरकार ने रखा है। कोरोना काल में मुफ्त टीका लगाया गया और अब एनडीए सरकार मे आयुष्मान कार्ड से गरीबों को 5 लाख तक का फ्री इलाज सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों मे संभव हुआ है। 

आगे उन्होंने कहा कि कुछ लोग दिल्ली जाने के लिए संघर्ष करेंगे लेकिन हम दिल्ली से आपकी सेवा करने के लिए सारे सुख व आराम को छोड़कर आए हैं। पहले भी पटना और दिल्ली में जनता की बीच रहकर एनजीओ से जुड़कर समाज सेवा करती रही हूँ। यह चुनाव किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि देश मे पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए सरकार बनाने के लिए है।  

एनडीए के कार्यक्रताओं ने जगह-जगह शाम्भवी का फूल-मालाओं के साथ स्वागत व अभिनंदन किया। कड़ी धूप के बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं‚ बुजुर्गों और महिलाओं ने आशीर्वाद दिया और एक शिक्षित महिला और युवा को एनडीए के तरफ से उम्मीदवार बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। जनसंपर्क के दौरान लोजपा (रा०) के प्रखण्ड अध्यक्ष चंदन कुमार दास, जदयू के किशोर प्रसाद सिंह, राहुल प्रसाद सिंह, नंद सिंह सहित एनडीए के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

NSIT
Nsmch