LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

अरवल में अवैध संबंध को लेकर महिला की हुई हत्या, 48 घंटे के भीतर हत्या में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अरवल में अवैध संबंध को लेकर महिला की हुई हत्या, 48 घंटे के भ

ARWAL : दो दिन पूर्व अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र स्थित धमौल बगीचे में बासबाड़ी के पास एक महिला को गला दबाकर हत्या किये जाने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कुर्था पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्या के मुख्य अभियुक्त दिनेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। यह कुर्था पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। 

इस संबंध में कुर्था थाना में अरवल पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील ने बताया कि 11 अगस्त को समय करीब 08.00 बजे थानाध्यक्ष कुर्था के मोबाईल पर धमौल के चौकीदार के द्वारा सूचना दिया गया कि मोतीपुर पुनपुन नदी पुल के बगल में स्थित घमौल बगीचा में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। उक्त सूचना का सत्यापन थानाध्यक्ष के द्वारा किया गया तो वहां एक विवाहित महिला का शव पाया गया। उक्त शव की पहचान ग्राम तकेया गांव निवासी शिवचौधरी की पत्नी संगिता देवी के रूप में किया गया। तत्पश्वात शिव चौधरी को इसकी सूचना दी गई। शिव चौधरी अपने परिजन के साथ घटना स्थल पर आये और शव की पहचान अपने पत्नी संगिता देवी के रूप में किये। नियमानुसार फॉरेन्सिक टीम को बुलाकर घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन किया गया। 

मृतिका के पति के द्वारा ग्राम हेलालपुर गांव निवासी गणेश चौधरी को संदिग्ध मानते हुए फर्द बयान दिया गया। दिये गये फर्द बयान के आधार पर कुर्था थाना काण्ड संख्या 190/24 दिनाक 11.08.2024 धारा 103 (1)/238 बी०एन०एस० के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया। काण्ड के बेहतर अनुसंधान एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, अरवल राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान के क्रम में दिनेश चौधरी उर्फ गणेश चौधरी पिता-लखन चौधरी, ग्राम-हेलालपुर, थाना-किंजर, जिला अरवल की हत्या में संलिप्तता पाई गई। हत्या के बाद दिनेश चौधरी राज्य से बाहर भागने के फिराक में था। तभी गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को बेला रेलवे स्टेशन गया के पास से गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार व्यक्ति के द्वारा काण्ड में साढू के द्वारा योजना बनाने एवं दो अन्य व्यक्तियों को घटना का अंजाम देने के लिये उपलब्ध कराने की बात बताई गई है। घटना से करीब आधा घंटा पूर्व मृतिका संगिता देवी के द्वारा जिस मोबाईल से अपने पति से बात किया गया था। उस मोबाईल को भी बरामद किया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध संबंध के कारण घटना का अंजाम दिया गया है। एसपी ने घटना का उद्भेदन में शामिल टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष कुर्था सुरेन्द्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष कुर्था शमशेर आलम, प्रवर पुलिस अवर निरीक्षक स्मिता उपाध्याय सहित थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

NSIT
Nsmch

अरवल से कुंदन की रिपोर्ट