LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

24 घंटा के अन्दर अंडा दुकान के संचालक के हत्याकांड मामले में एक अपराधी को किया गिरफ्तार, अंडा नहीं देने पर ली थी जान

24 घंटा के अन्दर अंडा दुकान के संचालक के हत्याकांड मामले में

ARWAL : अरवल पुलिस द्वारा हत्या के कांड के मामले में एक अपराधी को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार। दरअसल बुधवार कि रात्रि अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र कोहरऊल गांव के पास अंडा दुकान के संचालक अयोध्या सिंह को पिंटु यादव, पिता रामजनम सिंह, प्रिंस कुमार, पिता-मिथलेश यादव, सन्नी कुमार, पिता पिंटु यादव, पिता युगेश कुमार, पे.-कमेश्वर यादव, दिपक कुमार, पे.-सिद्धनाथ यादव एवं गोला कुमार, पिता रामजी यादव इन सभी लोग करपी थाना क्षेत्र के कोहरऊल गाँव के रहने वाले बताए बताए जाते हैं| 

इन सभी लोगों के द्वारा अंडा उधार नही देने के विवाद पर मार-पीट की, जिसके कारण अयोध्या सिंह की मृत्यू हो गयी। इस संबंध में करपी थाना कांड सं0-170/2024, दिनांक-08.08.2024, धारा-103 (1)/3 (5) भा०न्या०सं० अंकित किया गया।कांड में अग्रतर कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें करपी थानाध्यक्ष  उमेश राम , पु०अ०नि० प्रमोद कुमार एवं जिला आसूचना इकाई अरवल टीम को शामिल किया गया। 

उक्त टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन करते हुए कांड में संलिप्त अपराधी दिपक कुमार, पिता-सिद्धनाथ यादव, गाँव-कोहरऊल, थाना-करपी, जिला-अरवल का रहने वाला है| इस कांड में संलिप्त बाकी बचे अपराधियों के लिए गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है|

REPORT - KUNDAN KUMAR